विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tula Rashifal 2021: यश-कीर्ति बढ़ेगी, नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग, पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Thu, 31 Dec 2020 05:47 AM (IST)Updated: Thu, 31 Dec 2020 03:22 PM (IST)

Tula Rashifal 2021 जानते हैं तुला राशि के वार्षिक राशिफत 2021 के बारे में जिसमें जनवरी से लेकर दिसंबर तक ...और पढ़ें

Tula Rashifal 2021: यश-कीर्ति बढ़ेगी, नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग, पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल
Tula Rashifal 2021: यश-कीर्ति बढ़ेगी, नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग, पढ़ें कन्या राशि का वार्षिक राशिफल

Tula Rashifal 2021: नववर्ष 2020 हमसे विदा हो रहा है और नया साल 2021 आगमन की दहलीज पर है। हम सब बेसब्री और उत्साह के साथ नई संभावनाओं एवं उम्मीदों को लिए नववर्ष का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। हर व्यक्ति जानना चाहता है कि आने वाला नया साल उसके लिए कैसा होगा? उसकी राशि में क्या है? ज्योतिषाचार्य पंडित विजय त्रिपाठी 'विजय' से जानते हैं तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2021 के बारे में, जिसमें जनवरी से लेकर दिसंबर तक की भविष्यवाणी की गई है।

जनवरी- आप अपने आत्मविश्वास के बूते स्थितियों को अपने अनुकूल करने में कामयाबी हासिल करेंगे। देशाटन का अवसर प्राप्त होगा। घर में कोई शुभ समाचार मिलेगा। अब आपके जीवन में एक निश्चित प्रकार की स्टाइल एवं सन्तुलन आएगा। जो भी इच्छा होगी, आप उसे पूर्ण करेंगे तथा जीवन स्तर मजबूती से आपका प्रेरक बल बनेगा व आपके अन्दर आत्म विश्वास कूट कूट कर भरेगा, जिससे कि आप अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे व स्वयं को कई क्षेत्रों में सुव्यवस्थित करेंगे।

फरवरी- स्वास्थ्य का ध्यान न रखने से पेट/ज्वर/मूत्र विकार आदि रोगों से ग्रस्त हो सकते हैं, ऋण न लें अथवा अदा करना मुश्किल होगा, आय में कमी होगी। पूर्वनियोजित कार्यों को मूर्तरूप देने में एवं कार्य/व्यापार के सिलसिले में दिनभर इतनी व्यस्तता रहेगी कि और कुछ सोंच ही नहीं पायेंगे। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में कामयाब होंगे, आलस्य तथा प्रमाद की स्थिति से दूर रहना हितकर होगा, किसी प्रतिस्पर्द्धा में शामिल होने पर फल आपके अनुरूप प्राप्त होगा। अशांन्त व उद्धिग्न रहकर भी बाह्य व्यवहार में नाटकीय प्रसन्नता का प्रदर्शन करते रहेंगे। शेयर बाजार व सट्टे में बिल्कुल दिमाग न लगायें।

मार्च- अच्छा समय, अच्छी सोच और अच्छे सम्पर्क बने रहेंगे। जो कुछ पीछे कहा गया है, उसमें से अधिकतर आज के दिन भी जारी रहेगा। पिछले दिनों व्यक्तिगत स्तर पर मेलजोल महत्वपूर्ण रहा था, जो अब आप सभी सम्बन्धों में जारी रखेंगे। अचानक प्रतिष्ठा तथा दीप्ति लौट आएगी। गौरव, प्रतिष्ठा तथा शक्ति प्राप्त होगी। साथ ही पुरस्कार तथा सम्मान भी मिलेंगे जो कि आपके ही बकाया थे। हालांकि अधिक नर्मी, सहनशीलता, कहीं अधिक करूणा के प्रदर्शन की आवश्यकता है, जितनी भी आज तक दर्शाई या अनुभव की है। ईश्वर ने आपको इसे समझने का बोध दिया है, इसलिए गर्व तथा गरिमा के साथ आगे बढ़ें।

अप्रैल- आप परिवार के साथ किसी मनभावन स्थान की सैर को भी जा सकते हैं। सम्बन्धों के प्रति आप निष्ठावान रहेंगे। दूसरों की भावनाओं को समझेंगे। इस सबके आपके अपने जीवन में खुशियां आएंगी। आप जबर्दस्त काम कर सकते हैं आप अपने अन्दर ऊर्जा और शक्ति का एक विस्फोट महसूस करेंगे। आप जिस क्षेत्र में भी दिमाग लगाएं, विजय हासिल कर सकते हैं, खासतौर से प्रेम तथा धन के क्षेत्र में। किसी इच्छा का पूर्ण होना या किसी लक्ष्य का प्राप्त होना लगभग तय है। आध्यात्मिक यात्रा का भी योग है।

मई- परिवार में किसी प्रकार का हल्का विवाद सम्भावित है, अगर धैर्य बनाये रहेंगे तो सारी बातें स्वतः निपट जायेंगी। तनाव को दूर करने के लिए जीवन संगिनी को लेकर कहीं सैर कर आयें, शांति मिलेगी। अपने स्वाभिमान को बरकरार रखने के लिये अधिक श्रम पड़ेगा। छात्रों के लिये विशेष संघर्ष का समय है। शैक्षिक क्षेत्र में जल्द ही कोई निर्णय लेना होगा। किसी योग्य व्यक्ति के साथ यात्रा का अवसर मिलेगा। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर-सट्टे का काम करने वाले व्यक्ति विशेष सतर्कता बरतें। अनियमित दिनचर्या के कारण हल्का सा स्वास्थ्य कष्ट रहेगा।

जून- शेयर बाजार व सट्टे से दूर रहना आपके लिए हितकर है। नौकरी संबंधी साक्षात्कार विद्यालय/डिग्री कालेज/मेडिकल कालेज में प्रवेश आदि में सफलता मिलेगी। किसी नई योजना का शुभारम्भ आप कर सकते हैं। कार्य-क्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। कार्य के प्रति आपके नजरिये में क्रान्तिकारी बदलाव देखने को मिलेगा। दूसरों का सहयोग मिलेगा। ई-कामर्स, शेयर बाजार में ऑन लाइन शॉपिंग, पूंजी जुटाने के तमाम कार्यों में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की सम्भावना है। धन की आवक काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में फायदा और कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं।

जुलाई- आप सिर्फ काम में व्यस्त रहें, मौज मस्ती न करें ऐसा ठीक नहीं है। मनोरंजन सामाजिक स्तर पर मिलना जुलना, पाटी खाना पीना आपको व्यस्त रखेगा। सम्पर्क संचार और कम्प्यूटर महत्वपूर्ण रहेंगे। मन करेगा खूब अधिक कार्य करें, परन्तु किन्हीं कारणों से आलस्य आगे हो जायेगा। साथ ही दौरे, यात्राएं, सम्बन्ध, प्रौद्योगिकी, खोज यात्राओं का भी योग है। आप मजे या मनोरंजन के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन इन सबका जबर्दस्त लाभ आपको मिलेगा रूपये पैसे के मामले में ही नहीं, बल्कि बौद्धिकता के स्तर पर भी।

अगस्त- कुछ हद तक सामाजिकता, आपके काम से जुड़े सम्बन्धियों के साथ भी मेल-मिलाप बढ़ेगा। आप इन सभी के लिए जरूरी ऊर्जा से भरपूर होंगे। परिवार, मनोरंजन, मजा और यार दोस्त तथा वित्त आपको व्यस्त रखेंगे और खुश भी। आपका जीवन शानदार विकास के दौर से गुजर रहा है और आपकी महान पूर्णता का अवसर है। इस अच्छे दौर में आप जो भी करेंगे, उसमें सफलता सुनिश्चित है। स्थितियों पर पूर्ण नियन्त्रण रहेगा और आपकी सभी गतिविधियों में ईश्वरीय कृपा भी बनी रहेगी। वास्तव में, यह वक्त जबर्दस्त रहेगा।

सितम्बर- आप किसी भी नई योजना को कार्यरूप में परिणित कर सकते हैं, वरिष्ठ अधिकारियों की बात मानकर चलने में ही फायदा है। पत्नी/बच्चों/बुजुर्गो का मधुर व्यवहार मन को मोह लेगा। आपका उच्चस्तरीय, आदर्शवादी, आध्यात्मिक झुकाव अब प्रमुखता से सामने आएगा, जो आपको तालमेल के नए कौशल भी सिखाएगा। मस्तिष्क और शरीर के स्तर पर सुदृढ़ बने रहने की इच्छा के साथ ही अब आप अपनी उपलब्धियों को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। समझदारी, दृष्टिकोण, आध्यात्मिकता, आस्था के मामले में काफी लाभ। जीवन में रोमांच आएगा।

अक्टूबर- व्यक्ति विशेष के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरूआत राजकीय/शासकीय विभाग से जुड़े व्यक्तियों की स्थिति सामान्य रहेगी। खानपान में संयम बरतना बहुत जरूरी है, खासकर ठण्डी चीजें खाने से बचें। सकारात्मक सोंच होगी। खुश होने के पर्याप्त कारण उपलब्ध होंगे। आप दुख, अवसाद, निरर्थकता, एकाकीपन या क्रोध की भावना से मुक्त होंगे। बच्चों की गतिविधियों, उपलब्धियों, विकास और वृद्धि में आप गर्व महसूस करेंगे। उनकी नजरों से जीवन को देखने पर आपको सुख की अनुभूति होगी और ठीक-ठाक तरीके से काम करने की इच्छा का भाव जागेगा।

नवम्बर- व्यापार में कोई नया काम आज न शुरू करें तो बेहतर साबित होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की स्थिति में सुधार, वरिष्ठ-कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका व्यक्तित्व न सिर्फ आपको पूर्णता का अहसास कराता है, बल्कि पारिवारिक स्तर पर प्रगाढ़ता भी लाता है। आप अपने गुस्से पर काबू करेंगे और परिवार में एकता तथा प्रगाढ़ता बनी रहेगी। दूसरों के बीच आपकी लोकप्रियता, प्यार और पारिवारिक सम्बन्धों में मेल जोल बढ़ेगा। घर और कार्यक्षेत्र, दोनों ही जगह आपके पास काफी कुछ करने को होगा।

दिसम्बर- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए आप व्यस्त अधिक रहेंगे। किसी नये व्यक्ति के सहयोग से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भविष्य के प्रति चिंता का भाव बना रहेगा। आपका मौजूदा नजरिया फिलहाल कायम रहेगा। छोटे-मोटे विवाद, काम का दबाव, समस्याएं सिर उठाएंगी, लेकिन आप इन्हें पीछे छोड़ देंगे। आप शान्त, सन्तुलित और विश्वास से भरपूर हैं। लगता है, आपको आगे बढ़ने से कुछ भी नहीं रोक सकता। उत्कृष्टता की अपनी चाह में आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश नहीं करेंगे।