Move to Jagran APP

राम विवाहोत्सव के मंगल गीतों से गूंजी अयोध्या

सीताराम विवाहोत्सव की पूर्व संध्या पर अयोध्या मंगल गीतों से गुंजायमान हो उठी है। महोत्सव के लिए चक्रवर्ती राजा दशरथ का महल, रामवल्लभाकुंज, रंगमहल, जानकी महल ट्रस्ट, मंत्रर्थ मंडपम व लक्ष्मणकिला आदि स्थान भव्य प्रकाश से संजे हुए हैं। संतों-श्रद्धालुओं में उल्लास छाया हुआ है। शनिवार को विवाह पंचमी पर कनक भवन सहित यहां के दर्जनभर स्थानों

By Edited By: Published: Sat, 07 Dec 2013 04:39 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2013 05:50 PM (IST)
राम विवाहोत्सव के मंगल गीतों से गूंजी अयोध्या

अयोध्या। सीताराम विवाहोत्सव की पूर्व संध्या पर अयोध्या मंगल गीतों से गुंजायमान हो उठी है। महोत्सव के लिए चक्रवर्ती राजा दशरथ का महल, रामवल्लभाकुंज, रंगमहल, जानकी महल ट्रस्ट, मंत्रर्थ मंडपम व लक्ष्मणकिला आदि स्थान भव्य प्रकाश से संजे हुए हैं। संतों-श्रद्धालुओं में उल्लास छाया हुआ है।

loksabha election banner

शनिवार को विवाह पंचमी पर कनक भवन सहित यहां के दर्जनभर स्थानों से भव्य रामबारातें निकलेंगी। विवाहोत्सव की पूर्व संध्या पर रामवल्लभाकुंज के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीसीताराम के विग्रहों को भव्य रूप से सजाया गया। कारे-कारे कजरारे, तोहरे नयनवा' व आज लोढ़ा से सेकाई इनके गाल सखियां' आदि मंगल गीत संतों के साथ-साथ मिथिलानियां गा रही हैं। महंत रामशरण दास रामबारात की तैयारियों में जुटे हुए हैं। यहां जगद्गुरु अवधेशाचार्य की कथा का उद्घाटन दिंगबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने किया।

इस अवसर पर विंदुगद्याचार्य महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने कहा कि रामनगरी में विवाहोत्सव का आनंद अद्भूत है। आधी अयोध्या राम के पक्ष की है तो आधी जानकी। विअहुति भवन में आचार्य बैजनाथ शरण एवं नवनियुक्त महंत मनमोहन शरण की देखरेख में अधिकारी परमानंद शरण ने विवाहोत्सव गीत गाए। जानकीमहल ट्रस्ट में प्रबंधक नरेश पोद्दार की देखरेख में उत्सव मनाया जा रहा है। कटियार ने चढ़ाई सरयू को चुनरी- भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष सांसद विनय कटियार की अगुवाई में शनिवार को स्मारक सदन से रामबारात निकलेगी। पूर्व संध्या पर कटियार ने वैदिक मंत्रोच्चार संग सरयू पूजन कर पावन सलिला को चुनरी चढ़ाया। उनके साथ कई लोग उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.