यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Trigrah Yog 2023: महाशिवरात्रि पर ग्रहों की युति से बन रहा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों का जाग जाएगा भाग्य
Trigrah Yog 2023 On Mahashivratri ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 फरवरी को कुंभ राशि में शनि चंद्रमा और सूर्य की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Trigrah Yog 2023 On Mahashivratri: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राशि परिवर्तन और युति का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर शुभ या फिर अशुभ पड़ता है। ऐसे ही फरवरी माह में कुंभ राशि में एक साथ तीन ग्रहों की युति हो रही है। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में प्रभाव पड़ने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय शनि ग्रह कुंभ राशि में विराजित है। इसके साथ ही 13 फरवरी को सूर्य ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश कर गए थे, वहीं चंद्रमा भी 18 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। इस शुभ योग के कारण इन तीन राशियों के विशेष लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि
कुंभ राशि में तीनों ग्रहों की युति होने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। क्योंकि इस राशि में तीनों ग्रहों की युति 11वें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।
वृषभ राशि
त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को लिए सूर्य, चंद्रमा और शनि की युति से धन लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही नौकरी और बिजनेस में भी मुनाफा ही मुनाफा मिलेगा।
मकर राशि
इस राशि में सूर्य,चंद्रमा और शनि की युति से बन रहा त्रिग्रही योग दूसरे भाव में बन रहा है। इस भाव को वाणी और धन का स्थान माना जाता है। ऐसे में मकर राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी वाणी से आप कई कार्यों में सफलता पा सकते हैं।
कुंभ राशि
इस राशि में त्रिग्रही योग लग्न भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशियों की हर इच्छा पूरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
