Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 6 August 2022: कुछ राशियों पर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा, तो वहीं कुछ को झेलनी पड़ेगी परेशानियां

Aaj Ka Rashifal 6 August 2022 शनिवार का दिन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज का दिन जहां कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो वहीं कुछ के लिए परेशानी भरा। तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 07:19 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 6 August 2022: कुछ राशियों पर बनी रहेगी शनिदेव की कृपा, तो वहीं कुछ को झेलनी पड़ेगी परेशानियां
Aaj ka Rashifal 6 th August 2022: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा शनिवार का दिन

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 6 th August 2022: आज 6 अगस्त का दिन, सावन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग रही है l

loksabha election banner

आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है l आज किसी विशेष विषयों पर चर्चा के लिए, वास्तुकला के लिए और नृत्य कला से संबंधित गतिविधियों के लिए अति शुभ रहेगा l जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है, खानपान पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे। फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कौशल से कोई बड़ा काम सफलतापूर्वक पूरा होगा उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उस समय बेहद सफलतादायक रहेगा कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आजका दिन चुनौती भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी परिवर्तन के योग चल रहे हैं।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक गतिविधियों में सोच समझकर निर्णय लें। अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे में सुख शांति।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है आर्थिक जीवन व घरेलू जीवन में तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक परेशानियों के हल मिलेंगे किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेन देन से जुड़ें इस मामले में सावधानी बरतें। व्यापारिक योजनाओं में फेरबदल कर आर्थिक नुकसान से बचाव संभव है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते तनाव रह सकता है, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खर्चों की अधिकता के चलते मासिक बजट डांवाडोल रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करें। व्यापारिक मामले उलझ सकते हैं सोच समझकर पूंजी निवेश करें। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को पद प्रमोशन प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकती है खान पान पर सावधानी बरतें। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। आज के दिन सारे परिणाम आपके पक्ष में होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव लगा रह सकता है।दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता व समय पर पूरा करने की चुनौती भी रहेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा अटका हुआ धन भी प्राप्त होगा। व्यापारिक क्षेत्र में कोई नया अनुबंध हाथ लग सकता है जो काफी फायदेमंद साबित होगा। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में स्वयं को आज बेहतर स्थिति में पाएंगे वरिष्ठजनों के सहयोग से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा काम बन सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। कला व संगीत से जुड़े लोगों को आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल है शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कार्य में चल रही रुकावटें,व आर्थिक परेशानियां ज्यो की त्यों बनी रहेंगी। बेहतर होगा इन हालातों में आप शांति बनाए रखें बेवजह किसी से न उलझें। साझेदारी में व्यापार करने वालों को कुछ राहत रहेंगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें पेट संबंधित परेशानियां उभर सकती है। खान पान पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप काफी सकारात्मक रहेंगे और आप के इसी रुख की वजह से कार्यक्षेत्र में चल रही सभी चुनौतियों एवं बाधाओं को पार कर पाएंगे।आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी।भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा। रिएटिव फेल से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिनआर्थिक दृष्टि से आज के दिन उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। मन परेशान रह सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें बिना सोचे समझे पैसा उधार देने से बचें। पूँजी निवेश करते समय जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों के लिए समय उपयुक्त है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.