विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करता है महाशिवरात्रि का यह व्रत

By Preeti jhaEdited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 12:22 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 09:54 AM (IST)

महाशिवरात्रि का व्रत शास्त्रों में श्रेष्ठ माना गया है। इसे महाव्रत की संज्ञा दी गई है। शिवरात्रि व्रत से महिलाओं को सौभाग्य कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है

सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करता है महाशिवरात्रि का यह व्रत
सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करता है महाशिवरात्रि का यह व्रत

हिंदू धर्म का महापर्व महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है। शास्त्रों में इस दिन रखे जाने व्रत को महाव्रत कहा गया है। इस व्रत से सब पापों का नाश हो जाता है। हिंसक प्रवृत्ति बदल जाती है व जीवों के प्रति दया भाव आता है।

यह व्रत सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करता है। जहां महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है वहीं युवतियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं। जबकि छात्र वर्ग को विद्या का वरदान मिलता है।

सौभाग्य देती है महाशिवरात्रि-

महाशिवरात्रि का व्रत शास्त्रों में श्रेष्ठ माना गया है। इसे महाव्रत की संज्ञा दी गई है। शिवरात्रि का व्रत करने से महिलाओं को सौभाग्य तथा कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है। वहीं महाशिवरात्रि का दिन किसी भी शुभ के लिए श्रेष्ठ होता है। महाशिवरात्रि को रात के समय शिवलिंग व शिव मूर्ति की पूजा का विशेष महत्व है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।