Move to Jagran APP

जीवन के रहस्य

विश्व क्या है। यह प्रश्न हमेशा मनुष्य के मन म

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 07 May 2015 11:36 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2015 11:42 AM (IST)
जीवन के रहस्य

इंदौर। विश्व क्या है। यह प्रश्न हमेशा मनुष्य के मन में उठता रहा है। आज भी इस प्रश्न की खोज जारी है। इस प्रश्न का हल अध्यात्म से परिचित होकर ही पाया जा सकता है। इस रहस्य को समझने के लिए हमारे ग्रंथों का अध्ययन करना आवश्यक है। इसको समझने से ही जीवन के रहस्य को सुलझाया जा सकता है।

loksabha election banner

यह बात स्वामी अध्यात्मानंद ने कही। वे माता आनंदमयी जन्म महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कहा है कि मेरे में सब हैं और मैं सब में हूं। जीव और सृष्टि पंच तत्व से मिलकर बनी है। स्वामी केदारनाथ ने आनंदमयी माता के जीवन में घटित विभिन्ना घटनाओं का वर्णन किया। सचिव अशोक बावेजा ने बताया कि 8 मई तक प्रति दिन कीर्तन, अभिषेक, सहस्त्रानामर्चन, आरती, मौन, ध्यान का आयोजन किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.