Move to Jagran APP

शोध में दावा राम का जन्‍म 5114 ईसा पूर्व 10 जनवरी को 12.05 बजे हुआ था

अब तक भगवान राम के जन्‍म और महाभारत के युद्ध को लेकर कोई भी स्‍पष्‍ट दावा नहीं कर पाया है। इसे लेकर भारत ही नई बल्कि दुनियाभर के वैज्ञानिक कोई बड़ी सफलता प्राप्‍त नहीं कर पाए। लेकिन इस बार एक शोध संस्‍थान ने दावा किया है कि भगवान राम 10

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2015 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2015 12:31 PM (IST)
शोध में दावा  राम का जन्‍म 5114 ईसा पूर्व 10 जनवरी को 12.05 बजे हुआ था

नई दिल्ली। अब तक भगवान राम के जन्म और महाभारत के युद्ध को लेकर कोई भी स्पष्ट दावा नहीं कर पाया है। इसे लेकर भारत ही नई बल्कि दुनियाभर के वैज्ञानिक कोई बड़ी सफलता प्राप्त नहीं कर पाए। लेकिन इस बार एक शोध संस्थान ने दावा किया है कि भगवान राम 10 जनवरी को पैदा हुए थे।

loksabha election banner

दिल्ली में आयोजित यूनीक एग्जिबिशन ऑन कल्चरल कंटिन्युटी फ्रॉम रिग वेद टू रोबोटिक्स में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं जो किसी को भी आश्चर्य में डाल देगी। इंस्टिट्यूट ऑफ साइंटिफिक रिसर्च द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में बताया गया है कि भगवान राम का जन्म 5114 ईसा पूर्व 10 जनवरी को 12.05 बजे हुआ था वहीं महाभारत का युद्ध 3139 ईसा पूर्व 13 को शुरू हुआ था।

इसके अलावा इस पद्रर्शनी में यह भी बताया गया है कि हनुमान जी माता सीता से 5076 ईसा पूर्व 12 अक्टूबर को अशोक वाटिका में मिले थे। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि यहां काफी चीजें अच्छी हैं। हम इन बातों पर संज्ञान लेंगे।

दूसरी तरफ इस्टिट्यूट की डायरेक्टर सरोज बाला के अनुसार, 'इन तारीखों का पता लंबे शोध और सॉफ्टवेयर की मदद से लगाया गया है। इसमें ऋग वेद के अलावा रामायण और महाभारत की मदद के अलावा गृहों की स्थिति को भी आधार बनाया गया है। हमने हमारी खोज को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को सौंपा है।

प्रदर्शन देखने आए आरएसएस के कृष्ण गोपाल ने कहा कि महाभारत और रामायण के अस्तीत्व पर हमेशा सवाल उठाए जाते रहे हैं लेकिन यह प्रदर्शनी उन्हें वैज्ञानिक आधार प्रदान करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.