विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taurus Yearly Horoscope 2023: वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें वार्षिक राशिफल

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Fri, 16 Dec 2022 03:20 PM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2022 06:55 PM (IST)

Taurus Yearly Horoscope 2023 ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसे-जैसे नया साल निकट आ रहा ...और पढ़ें

Taurus Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नया साल?
Taurus Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नया साल?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Taurus Yearly Horoscope 2023, वृषभ वार्षिक राशिफल (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): कुछ ही दिनों नया साल दस्तक देने वाला है। ऐसे में हर कोई नए साल के साथ ही नई शुरुआत और नए अवसरों की तलाश कर रहा है। साथ ही हर कोई यह जानने के लिए भी उत्सुक है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। अगर आप वृषभ राशि के जातक हैं और साल 2023 के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं, तो इंदौर के पंडित हर्षित मोहन शर्मा बताएंगे कि कैसा रहेगा आपका नया साल।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2023 (Taurus Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक दृष्टि से लाभ पहुंचाने वाला रहेगा, जातक अपनी सूझबूझ से अपने व्यापार को बड़ा लेंगे और विदेश जाने के भी योग बनेंगे। यदि आप नोकरी पेशा में है तो पदोन्नति के योग बनेंगे किंतु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। वर्ष के मध्य में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शनि के वक्री होने के कारण मध्य माह जुलाई से मध्य अक्टूबर के बीच परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव में रह सकता है। कोई पुराना कानूनी विवाद वर्ष के अंत तक समाप्त हो सकता है। जो जातक राजनीति में हैं, उन्हे कोई पद मिलने की पूर्ण संभावना है।

दी जाती है यह सलाह (Taurus Yearly Horoscope 2023 Upay)

सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में जोखिम ना लें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के मंदिर जाना चाहिए और कमल का फूल अर्पण करना चाहिए या छोटी कन्याओं में सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। ओपल रत्न धारण करना चाहिए। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की आलस से बचे और सुबह जल्दी उठें और नियमित व्यायाम करें। देवगुरु बृहस्पति और राहु की युति के कारण विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटकेगा और विद्यार्थीयो को कड़े परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी, माता पिता और शुभचिंतकों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाए और विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने के लिए सरस्वती माता की पूजा करनी चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।