Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दो राशि के जातकों को मिलता है सच्चा प्यार, शादी के बाद भी रिश्ते में रहती है मिठास

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 16 Dec 2024 05:51 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में शुक्र मजबूत होने पर जातक की शादी शीघ्र हो जाती है। शुक्र देव मीन राशि में उच्च के होते हैं। वहीं वृषभ और तुला राशि (Taurus and Libra Love Relationships) के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। इन दो राशि के जातकों पर शुक्र देव की कृपा हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से हर सुख की प्राप्ति होती है।

    Hero Image
    Lucky Zodiac Signs: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में भी अगला साल मंगलकारी रहने वाला है। इन राशि के जातकों को अगले साल सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही पार्टनर जीवनसाथी बनने के लिए भी सहमति दे सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो दो राशि के जातकों को हमेशा सच्चा प्यार (true love zodiac Signs) मिलता है। वहीं, शादी के बाद भी इनका रिश्ता मधुर रहता है। आइए, इन राशि के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इस मूलांक की लड़कियां प्यार के मामले में होती हैं लॉयल, पार्टनर को कभी नहीं देती धोखा

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। शुक देव प्यार, रोमांस, विवाह आदि के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक को सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मनचाहा प्यार मिलता है। वहीं, पार्टनर भी प्यार करने वाला होता है। इस राशि के जातक प्रेम विवाह करने में भी सफल होते हैं। इसके लिए विवाह के बाद इनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहता है। वृषभ राशि के जातक मनचाहा प्यार पाने के लिए हर सोमवार और शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय ॐ क्लीं कृष्णाय मनः मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से न केवल मनचाहा जीवनसाथी मिलता है, बल्कि मनपसंद पार्टनर से शादी होती है।

    तुला राशि

    ज्योतिषियों की मानें तो तुला राशि के जातक प्रेम विवाह (Love Relationships Lucky Zodiac Signs) करने में सफल होते हैं। इस राशि के स्वामी प्यार और रोमांस के कारक शुक्र देव हैं। अतः शुक्र देव की कृपा तुला राशि के जातकों पर बरसती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को प्यार के मामले में विशेष सफलता मिलती है। साथ ही पार्टनर भी मनचाहा मिलता है। इस राशि के जातक स्वभाव से बेहद दयालु होते हैं। अपने पार्टनर का ख्याल रखने वाला होता है। इसके लिए तुला राशि के जातकों का रिश्ता सभी जातकों के साथ मधुर होता है। अगले साल शुक्र देव (Taurus Libra compatibility) की कृपा से तुला राशि के जातकों को मनचाहा प्यार मिल सकता है। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग सफेद है। अतः सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें। वहीं, भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा करें।

    यह भी पढ़ें: अपने पति की किस्मत बदल देती हैं इस तारीख के दिन जन्म लेने वाली लड़कियां

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

    comedy show banner
    comedy show banner