Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swapna Shastra: सपने में खाना खाते हुए खुद को देखना देता है बड़ा संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 11:36 AM (IST)

    Swapna Shastra हर सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। खासतौर पर अगर वह सपना सुबह का हो तो कई बार आपने सपने में खुद को या फिर किसी और को भोजन करते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है ? स्वप्न शास्त्र में इस सपने का भी अर्थ है। तो चलिए जानते हैं सपने में भोजन करने का क्या अर्थ है?

    Hero Image
    Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र से जुड़ी अहम बातें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र को लेकर कहा जाता है कि इसका सीधा संबंध व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी घटनाओं से होता है। खासतौर, पर अगर वह सपना सुबह का हो तो, कई बार आपने सपने में खुद को या फिर किसी और को भोजन करते हुए देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है ? स्वप्न शास्त्र में इस सपने का भी अर्थ है। तो चलिए जानते हैं सपने में भोजन करने का क्या अर्थ है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपने में खाना बनाना

    यदि आप सपने में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं, तो इस सपने का मतलब है कि आप दूसरों के बारे में सोचते हैं, लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हैं और आप एक दयालु स्वभाव वाले व्यक्ति हैं। इस सपने का यह भी संकेत है कि आपको जल्द किसी बड़ी जगह कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

    सपने में खाने का दान

    अगर आप सपने में दूसरों को भोजन का दान कर रहे हैं, तो आपको असल में भी खाने की वस्तुएं दान करने की आवश्यकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि आपके पूर्वज आपसे खाने की इच्छा प्रकट कर रहे हैं। ऐसे में आपको असहाय लोगों को भोजन कराना चाहिए।

    सपने में भोजन करना

    स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भोजन करना बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि आप एक मदद करने वाले व्यक्ति हैं, जो दूसरों की देखभाल करने में यकीन रखते हैं। साथ ही वर्तमान में आपके पास वो सभी वस्तुएं हैं, जिनकी आप इच्छा रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: Satyanarayan Vrat 2023: इस विधि से करें श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा, जानें अनुष्ठान का सही तरीका

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'