Dream Astrology: आर्थिक नुकसान का संकेत देते हैं ये सपने, आने पर हो जाएं सतर्क
स्वप्न शास्त्र में यह बताया गया है कि आपके कुछ सपने आपको आने वाले जीवन के बारे में शुभ संकेत देते हैं तो वहीं कुछ सपने अशुभ भी माने जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सपने बताने जा रहे हैं जो आपको धन हानि का संकेत दे सकते हैं। ऐसे में इन सपनों के दिखने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने आना एक आम बात है, लेकिन की बार हमारे कुछ सपने (Dream Meaning) हमें हमारे भविष्य में घटने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। ऐसे में अगर आपको इस तरह के सपने आ रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि ये सपने आपको कुछ बुरा होने का संकेत देते हैं।
शुभ नहीं है ये सपना
आप में से कई लोगों ने ऊंचाई से गिरने का सपना जरूर देखा होगा। स्वप्न शास्त्र की मानें, तो यह एक शुभ सपना नहीं है। इसके दिखाई देने का मतलब है कि आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है, या फिर आपको धन हानि झेलनी पड़ सकती है।
(Picture Credit: Freepik)
धन हानि का मिलता है संकेत
अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में जुंआ खेलते हुए देखता है, तो यह एक शुभ सपना नहीं माना जाता। स्वप्न शास्त्र में इस सपने को धन हानि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में अगर आपको इस तरह के सपने आ रहे हैं, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - Dream Astrology: बुरा वक्त खत्म होने का संकेत हैं ये सपने, जीवन में लौट आती है खुशहाली
आ सकती हैं परेशानियां
स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में कटा हुआ पेड़ या फिर गिर हुआ पेड़ दिखाई देता है, तो इसे भी एक शुभ संकेत के रूप में नहीं देखा जाता। इसी के साथ अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी तरह की दुर्घटना देखता है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे भी अशुभ सपने के तौर पर देखा जाता है। इस सपने का अर्थ माना जाता है कि आपको निजी जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
हो जाएं सतर्क
अगर कोई व्यक्ति घर में चोरी होते हुए देखता है, तो इसे काफी अशुभ माना जाता है। इसी के साथ सपने में अगर आपने घर के अंदर बिल्ली देखी है, तो स्वप्न शास्त्र में इसे विश्वासघात के संकेत के रूप में देखा जाता है। इसलिए इस तरह के सपने आने पर व्यक्ति को सतर्क हो जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Swapna Shastra: किसी को न बताएं अपने ये सपने, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।