विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Grahan 2024 Daan: सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Published: Mon, 08 Apr 2024 11:07 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। अगर आप सूर्य ग्रहण के असर ...और पढ़ें

Surya Grahan 2024 Daan: सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत
Surya Grahan 2024 Daan: सूर्य ग्रहण के बाद इन चीजों का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत

HighLights

  1. साल में कई बार सूर्य ग्रहण लगता है।
  2. आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।
  3. सूर्य ग्रहण के बाद कुछ चीजों का दान करना चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Surya Grahan 2024 Daan: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 08 अप्रैल को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। साल में कई बार सूर्य ग्रहण लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। अगर आप सूर्य ग्रहण के असर से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद विशेष चीजों का दान करें। सूर्य ग्रहण के बाद दान करने का विशेष महत्व है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद किन चीजों का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में पड़ेगा इसका प्रभाव ?

इन चीजों का करें दान

  • सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद आप श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को चना, गेहूं, गुड़ और दाल समेत आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के बाद जूते का दान करना शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, जूते का दान करने से केतु और राहु का असर कम होता है। साथ ही जीवन में समृद्धि में वृद्धि होती है।
  • इसके अलावा केले, बेसन के लड्डू और पेड़े का भी दान कर सकते हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद आप घर में झाड़ू लगाएं और पानी में नमक डालकर पोछा लगाएं। साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सूर्य ग्रहण की नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।

सूर्य ग्रहण 2024 का टाइम

सूर्य ग्रहण की शुरुआत 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से होगी और 09 अप्रैल को सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं, पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 07 मिनट का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: 08 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट करें सही समय एवं सूतक काल

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।