Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Gochar May 2025: सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

    सूर्य का वृष राशि में गोचर सिंह कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। अन्य राशियों को इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यहां कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके सूर्य के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है तो आइए इस आर्टिकल में सूर्य गोचर (Surya Gochar May 2025) के प्रभाव के बारे में कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 11 Apr 2025 10:54 AM (IST)
    Hero Image
    Surya Gochar May 2025: सूर्य गोचर के प्रभाव।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करता है, जिसमें कुछ राशियों के लिए शुभ होता है, तो वहीं, कुछ के लिए अशुभ। ग्रहों के राजा सूर्य मई, 2025 में वृष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का यह गोचर (Surya Gochar 2025 Effects On zodiac signs) सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होने वाला है, तो आइए यहां जानते हैं इन्हें क्या-क्या लाभ मिलने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह राशि

    सूर्य का वृष राशि में गोच(Sun Transit In Taurus May 2025) सिंह राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें अपने करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को पदोन्नति मिल सकती है और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर (Horoscope benefits during Surya Gochar) लाभकारी रहेगा। इस दौरान उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियां आएंगी।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर मिलाजुला रहेगा। इस दौरान उन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने काम में सावधानी बरतनी होगी और नए निवेश से बचना होगा। हालांकि, परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    सूर्य गोचर का अन्य राशियों पर प्रभाव

    सूर्य का वृष राशि में गोचर अन्य राशियों को भी प्रभावित करेगा। मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वालों को इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

    सूर्य गोचर के दौरान करें ये उपाय

    • सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।
    • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
    • गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
    • तामसिक चीजों से करें परहेज।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Upay: हनुमान जन्मोत्सव पर मांगलिक लोग करें ये आसान उपाय, अशुभ ग्रहों से मिलेगी राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।