विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surya Gochar 2023: 14 जनवरी को सूर्य देव कर रहे हैं मकर राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Tue, 27 Dec 2022 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2023 11:44 AM (IST)

Surya Gochar 2023 जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति के रूप में जाना जाता ...और पढ़ें

Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर के कारण इन राशियों को मिल रहा है लाभ।
Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर के कारण इन राशियों को मिल रहा है लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Surya Gochar 2023, Makar Sankranti: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव द्वारा किए जाने वाले राशि परिवर्तन को बहुत ही अहम माना जाता है। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार जब भी सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि में भाव फल में अत्यधिक वृद्धि देखी जाती है। बता दें कि जब सूर्य देव किसी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति नाम से संबोधित किया जाता है। 14 जनवरी के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और शनि ग्रह पहले से ही इस राशि में उपस्थित रहेंगे। ऐसे में सूर्य और शनि ग्रह की मकर राशि में युति होगी। इस राशि परिवर्तन से चार ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस अवधि में सर्वाधिक लाभ मिलेगा।

सूर्य गोचर से इन चार राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: सूर्य गोचर का सकारात्मक प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। साथ ही उन्हें इस अवधि में कार्यक्षेत्र और व्यापार में वृद्धि दिखाई देगी। इस राशि के जातकों को भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: इस ग्रह गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि दिखाई देगी। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी उन्नति की संभावना अधिक है।

कर्क राशि: सूर्य गोचर का प्रभाव कर्क राशि के लिए बहुत लाभदायक सबित होने वाला है। इस अवधि में उन्हें अपने साथी का पूरा साथ मिलेगा, साथ ही यात्रा के योग भी बन रहे हैं। विवाह के लिए भी प्रस्ताव मिल सकते हैं और साझेदारी से किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा।

मकर राशि: सूर्य गोचर के कारण मकर राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलता दिख रहा है। इसी राशि में शनि और सूर्य की युति के कारण इस अवधि में जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। साथ ही उन्हें शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।