विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सही दिशा न मिलने से शक्ति भी विध्वंसकारी

By Edited By:
Published: Fri, 30 Dec 2011 12:10 AM (IST)

जब-जब शक्ति को गलत दिशा मिली, तब-तब वह विध्वंसकारी बन गई। रावण के पास अथाह शक्ति थी पर दिशाहीन हुआ। दुर्योधन व कर्ण शक्तियों के भंडार थे, लेकिन अत्यंत विध्वंस को प्राप्त हुए। स्वामी विवेकानंद, रामतीर्थ को मार्ग दर्शक मिला तो दिशा भ्रमित न होने के कारण दशा भी सुधर गई। आज भी युवा वर्ग में शक्ति तो है, लेकिन यदि जीवन में मार्ग दर्शक गुरु न मिला तो भटकाव ही भटकाव है।

News Article Hero Image

बटाला [गुरदासपुर]। जब-जब शक्ति को गलत दिशा मिली, तब-तब वह विध्वंसकारी बन गई। रावण के पास अथाह शक्ति थी पर दिशाहीन हुआ। दुर्योधन व कर्ण शक्तियों के भंडार थे, लेकिन अत्यंत विध्वंस को प्राप्त हुए। स्वामी विवेकानंद, रामतीर्थ को मार्ग दर्शक मिला तो दिशा भ्रमित न होने के कारण दशा भी सुधर गई। आज भी युवा वर्ग में शक्ति तो है, लेकिन यदि जीवन में मार्ग दर्शक गुरु न मिला तो भटकाव ही भटकाव है।

एफसी वर्मा आदर्श सीसे स्कूल भंडारी मोहल्ला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से चल रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन वीरवार को आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुमेधा भारती ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि मानव को अमूल्य शरीर परमात्मा की परम कृपा से प्राप्त हुआ है। लेकिन इस की प्राप्ति के पश्चात भी यदि इसने मन संसार में लगा दिया तो इसकी दशा वैसी होगी, जैसे किसी गरीब को वेश कीमती हीरा मिल जाए, लेकिन वह उसे पत्थर समझ कर उसका उचित प्रयोग न करे।

उन्होंने कहा कि मानव देह में व्यक्ति ईश्वर रूपी परम निधि को प्राप्त कर जन्म-मरण के चक्कर से मुक्त हो सकता है। मानव के पास हर कार्य के लिए तो समय है, लेकिन ईश्वर भक्ति के लिए समय का अभाव है। इससे पहले कि समय पंख लगाकर हाथ से उड़ जाए, उससे पहले मानव को अपने लक्ष्य परमात्मा को जानने का प्रयास करना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।