विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर घर में लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Published: Mon, 08 Apr 2024 01:01 PM (IST)

सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya 2024) के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने का विधान है। ...और पढ़ें

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर घर में लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर घर में लगाएं ये पौधे, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

HighLights

  1. आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है।
  2. इस दिन शुभ पौधों को घर में लगाना कल्याणकारी होता है।
  3. सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 08 अप्रैल को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। सोमवार के दिन पड़ने की वजह से यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। इस खास तिथि पर पितरों की तृप्ति और मुक्ति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। साथ ही इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से पितृ प्रसन्न प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ शुभ पौधों को घर में लगाने से इंसान को सुख और शांति की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या पर घर में किन पौधों को लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये कार्य, वरना जीवन में आएंगी कई परेशानियां

लगाएं ये पौधे

  • अगर आप कुंडली में पितृ दोष का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आप सोमवती अमावस्या के दिन एक पीपल का पौधे को किसी सुनसान जगह पर लगा दें। अगर संभव हो तो इस पौधे की रोजाना पूजा करें और जल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही संतान की प्राप्ति होती है।
  • इसके अलावा सोमवती अमावस्या के दिन तुलसी का पौधा भी लगा सकते हैं। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। रोजाना इस पौधे में जल अर्पित करें और दीपक जलाकर पूजा करें। अगर आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा है। तब भी आप सोमवती अमावस्या पर नया पौधा लगा सकते हैं।  

  • भगवान शिव को बेलपत्र का पौधा प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस पौधे को घर की उत्तर-दक्षिण दिशा में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में सोमवती अमावस्या के अवसर पर घर में बेलपत्र का पौधा अवश्य लगाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर करें इस चालीसा का पाठ, दूर होंगी जीवन की सभी मुश्किलें

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।