विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somvati Amavasya 2024: अमावस्या पर इन तीन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 07 Apr 2024 05:46 PM (IST)

इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी ...और पढ़ें

Somvati Amavasya 2024: चैत्र अमावस्या पर इन तीन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक
Somvati Amavasya 2024: चैत्र अमावस्या पर इन तीन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक

HighLights

  1. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
  2. चैत्र अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद शुद्ध शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  3. सोमवार के दिन विधि-विधान से देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा करें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024: सोमवार का दिन महादेव को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार का व्रत करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। शिव पुराण में वर्णित है कि भगवान शिव के उपासकों के जीवन में व्याप्त और आने वाली सभी बलाएं टल जाती हैं। साथ ही मृत्यु उपरांत भव सागर से मुक्ति मिल जाती है। अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चैत्र अमावस्या पर इन तीन चीजों से उनका (भगवान शिव) अभिषेक करें। आइए जानते हैं-  

यह भी पढ़ें: मंगल ग्रह मजबूत करने के लिए मंगलवार को जरूर करें ये 4 उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

1. शहद

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए चैत्र अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान के बाद शुद्ध शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के सकल मनोरथ सिद्ध होते हैं। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संताप दूर हो जाते हैं।

2. घी

अगर आप भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा करें। इस समय शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। शास्त्रों में वर्णित है कि घी के अभिषेक से शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

3. गंगाजल

भगवान शिव जलाभिषेक से शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मनोकामना पूर्ति हेतु चैत्र अमावस्या पर स्नान-ध्यान कर श्वेत वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात गंगाजल में काले तिल, बेल पत्र और पान के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: शनि प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।