Move to Jagran APP

Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या पर जरूर कर लें ये खास उपाय, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी तरक्की

Somvati Amavasya 2022 सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान के साथ भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस साल सोमवती अमावस्या पर काफी खास संयोग बन रहा है। जानिए सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उराय करना होगा शुभ।

By Shivani SinghEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 04:16 PM (IST)
Somvati Amavasya 2022: सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय

नई दिल्ली, Somvati Amavasya 2022: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार सोमवार पड़ने के कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन इस साल शनि जयंती भी पड़ रही है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ पितरों का श्राद्ध करना शुभ होता है। ग्रहों का अद्भुत संयोग अमावस्या को और भी अधिक खास बना रहा है। इसके साथ इस बार सोमवार के साथ-साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करके सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली पा सकते हैं। जानिए सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

loksabha election banner

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय

  • सोमवती अमावस्या के दिन चीटियों को आटा में शक्कर मिलाकर खिलाएं। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी
  • हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आटा की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। इससे हर एक परेशानी से भीा छुटकारा मिलेगा।
  • सोमवती अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बाती के लिए रुई की जगह कलावा का इस्तेमाल करें।
  • नौकरी में पदोन्नति या फिर करियर में एक नई उड़ान पाने के लिए पानी वाला एक नारियल लेकर लाल रंग का धागा सात बार लपेट दें और अपनी मनोकामना बोलते हुए बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
  • साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन सरसों का तेल भगवान शनि को अर्पित करें।
  • सोमवती अमावस्या के दिन सुबह के समय पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और शाम को सरसों का तेल का दीपक जलाएं।
  • सोमवती अमावस्या के दिन किसी गहरे गड्ढे या फिर कुएं में एक चम्मच दूध डालें इससे कार्यों में बाधाओं का निवारण होता है ।
  • सोमवती अमावस्या को गाय को पांच फल खिलाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Pic Credit- Instagram/bhagwan_ji_ki_bhakt

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.