यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुद्धि प्राप्त करने के कुछ आसान उपाय
जब हम किसी पर आस्था और विश्वास रखते हैं, तब प्रकृति भी उन मनोकामनाओं को पूरा करने में उसी राह ...और पढ़ें

जब हम किसी पर आस्था और विश्वास रखते हैं, तब प्रकृति भी उन मनोकामनाओं को पूरा करने में उसी राह पर चलने लगती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कई विधियां बताईं गई हैं यदि आप इन पर पूरी आस्था के साथ विश्वास रखते हैं तो यह जरूर पूरी होती हैं।
बुद्धि की इच्छा हम सभी की चाह होती है। विद्यार्थी देवी सरस्वती और भगवान गणेश से बुद्धि का वर मांगते हैं। और वो उन्हें देते हैं। लेकिन ज्योतिष में बुद्धि प्राप्त करने के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। जिन्हें पूरी श्रद्धा से आजमाकर आप भी बुद्धिमान बन सकते हैं
- प्रातः दैनिक कार्यों से निवृत होकर पूजा स्थान में जाएं और एक माला गायत्री मंत्र 'ऊं भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' का रोज जप करें।
- पूजा स्थल में जाकर रामचरित मानस की इस पंक्ति को 108 बार जपें 'गुरु गृह गये पठन रघुराई, अल्पकाल विद्या सब आई'।
- गुरुवार के दिन देवी सरस्वती की मूर्ति या चित्र के सामने या फिर अपने अध्ययन कक्ष में रोज 'ऊं मां सरस्वती विद्या देवी नमो नमः' का स्मरण करें।
- गुरुवार के दिन गरीब बच्चे को पुस्तक, कॉपी, पैंसिल आदि दान करें।
- काली मिर्च, सोंठ, इलायची और चीनी मिलाकर पीसकर चूर्ण बनाएं और इसे घी में मिलाकर गोलियां बनाएं और प्रतिदिन दो गोली रात्रि को सोते समय दूध के साथ लें। स्मरण शक्ति के साथ एकाग्रता भी बढ़ेगी।