विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singh Rashifal 2021: सिंह राशि वाले करियर में छूएंगे नई बुलंदी, जानें नए साल की 5 महत्वपूर्ण बातें

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Fri, 11 Dec 2020 11:52 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 07:59 AM (IST)

Singh Rashifal 2021 नए साल में सिंह राशि वालों के करियर बिजनेस लव लाइफ हेल्थ शिक्षा समेत कई क्षेत्र में ...और पढ़ें

Singh Rashifal 2021: सिंह राशि वाले करियर में छूएंगे नई बुलंदी, जानें नए साल की 5 महत्वपूर्ण बातें
Singh Rashifal 2021: सिंह राशि वाले करियर में छूएंगे नई बुलंदी, जानें नए साल की 5 महत्वपूर्ण बातें

Singh Rashifal 2021: नए साल 2021 में कई बदलाव होने वाले हैं। सिंह राशि के जातकों को भी बदलाव का सामना करना होगा। नए साल में सिंह राशि वालों के करियर, बिजनेस, लव लाइफ, हेल्थ, शिक्षा समेत कई क्षेत्र में परिवर्तन होने वाला है। ज्योतिषचार्य अनीष व्यास से जानते हैं कि वे कौन से 5 महत्वपूर्ण बातें हैं, जो सिंह राशि के जातकों को जाननी चाहिए। आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल 2021 की महत्वपूर्ण बातें।

1. सिंह राशि वालों के लिए नया साल करियर के लिहाज से अत्यधिक शुभ साबित होगा। राहु आपकी राशि से दशम भाव में होगा, जिससे करियर में अचानक प्रगति दिखेगी। ढेरों चुनौतियाों के साथ ही आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में भी कामयाब रहेंगे।

2. इस साल मंगल आपके नौवें घर में स्थित है, जिसके परिणाम-स्वरूप भाग्य आपके पक्ष में रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप ढेरों तरक्की हासिल करने में कामयाब रहेंगे। अप्रैल और मई के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आप अपने करियर में नयी बुलंदियों को हासिल करेंगे।

3. पंचम भाव में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। ऐसे में यह साल कागज, कपड़े और भोजन आदि से जुड़े लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगा।

4. यह साल सिंह राशि के जातकों के लिए पारिवारिक लिहाज से बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस साल आप अपने पारिवारिक जीवन का खुल के आनंद लेंगे और आपको किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप माता जी का इस वर्ष विशेष ख्याल रखें।

5. इस वर्ष किसी बड़े-बुजुर्ग के हस्तक्षेप की वजह से प्रेम संबंधों में समस्याएं आ सकती हैं। आप अपनी लव लाइफ या विवाहित जीवन में कुछ बदलाव की उम्मीद करेंगे। आप अपने लिए प्रेम के लिहाज से बेहतर विकल्प ढूंढने के लिए अपने रिश्ते से बाहर भटक सकते हैं।

6. इस वर्ष शिक्षा का शासक मकर राशि के छठे भाव में स्थित है, इसलिए आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन बेहद अधिक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही। कृपा करके भाग्य के भरोसे कुछ भी ना छोड़ें। अप्रैल का माह शुभ साबित होगा।

7. इस वर्ष पंचम भाव में स्वास्थ्य के स्वामी बुधादित्य योग बना रहे हैं, इसलिए सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2021 स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद ही अच्छा रहने वाला है। आपके छठे घर में शनि और बृहस्पति की मौजूदगी उन लोगों के लिए चिंताजनक साबित हो सकती है, जिन्हें पहले से ही कोई एलर्जी, उच्च रक्तचाप या जोड़ों में दर्द की समस्या है।

8. आपको अपने जीवन की समस्याओं से निजात पाने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय करना चाहिए। प्रतिदिन चावल, रोली या गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

9. लड्डू गोपाल की पूजा-पाठ करें। माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें। शनिवार के दिन सरसों के तेल में खुद की प्रतिमा को देखकर छाया दान करें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'