विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Silver Astrology: आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें कैसे यह चमका सकती है आपका सोया हुआ भाग्य

Published: Fri, 06 Feb 2026 04:16 PM (IST)

चांदी केवल एक धातु नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि का प्रतीक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चांदी के गहने पहनने से न ...और पढ़ें

Silver Jewellery: चांदी के गहने पहनने के फायदे (Image Source)

Silver Jewellery: चांदी के गहने पहनने के फायदे (Image Source)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय परंपरा में सोने को जितना महत्व दिया गया है, चांदी को उतना ही पवित्र और मंगलकारी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह (Shukra Grah) से है। चंद्रमा हमारे मन का कारक है और शुक्र विलासिता व धन का। यही वजह है कि चांदी पहनने से व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति के साथ-साथ भौतिक सुख भी बढ़ते हैं।

बिछिया और माता लक्ष्मी का संबंध

विवाहित महिलाओं के लिए चांदी की बिछिया पहनना जरूरी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चांदी की बिछिया पहनने से महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और यह माता लक्ष्मी के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक तरीका है। शास्त्रों के अनुसार, बिछिया पहनने से शरीर के कुछ खास 'एक्यूप्रेशर पॉइंट्स' (Acupressure) सक्रिय होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं और घर में सुख-शांति लाते हैं।

चांदी की अंगूठी और सफलता का कनेक्शन

अक्सर लोग हाथ की कनिष्ठा (छोटी उंगली) में चांदी की अंगूठी पहनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का मन अशांत रहता है या उसे बहुत गुस्सा आता है, तो चांदी की अंगूठी (Silver Ring) उसे शांत करने में मदद करती है। मान्यता है कि यह शुक्र ग्रह को मजबूत करती है, जिससे करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।

Goddess laxmi

(Image Source: AI-Generated)

कड़ा और मानसिक मजबूती

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग बहुत जल्दी बीमार पड़ते हैं या जिन्हें एकाग्रता की कमी महसूस होती है, उनके लिए चांदी का कड़ा धारण करना रक्षा कवच का काम करता है। शास्त्रों के मुताबिक, यह चंद्रमा को दोषमुक्त करता है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

चांदी धारण करते समय रखें ये सावधानियां:

हमेशा शुद्ध चांदी के आभूषण ही पहनें, तभी इसका ज्योतिषीय लाभ मिलता है।

चांदी के गहने अगर काले पड़ जाएं, तो उन्हें साफ करते रहें। गंदे गहने नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकते हैं।

चांदी धारण करने के लिए सोमवार या शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है।

यह भी पढ़ें- शुक्रवार को माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो पढ़ें श्री चालीसा, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस पर करें माता लक्ष्मी की खास पूजा, दूर होगी घर की दरिद्रता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।