विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा घर में लोटे में जल भरकर क्यों रखना चाहिए? इन धार्मिक कारणों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Published: Thu, 02 Jul 2026 01:31 PM (IST)

पूजा-पाठ के कई नियमों में एक एक यह भी है कि घर के मंदिर या पूजा वाले स्थान पर हमेशा ...और पढ़ें

घर के मंदिर में जल का लोटा क्यों रखें, जानें इसके चमत्कारी लाभ (Picture Credits: AI Generated)

घर के मंदिर में जल का लोटा क्यों रखें, जानें इसके चमत्कारी लाभ (Picture Credits: AI Generated)

HighLights

  1. जल शुद्धिकरण और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

  2. घर में सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करता है।

  3. देवताओं को भोग के साथ जल अर्पित करना महत्वपूर्ण।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पानी को आम तौर पर समृद्धि, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से घर के शुद्दिकरण से लेकर वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है।

यही नहीं हमेशा पूजा के स्थान में भी ईश्वर को जब भी आप भोग अर्पित करते हैं उस समय उसके साथ पानी भी रखा जाता है और आचमन करते हुए जल छिड़का जाता है।

अक्सर यह सलाह दी जाती है कि आप घर के मंदिर में हमेशा जल से भरा एक तांबे या पीतल का एक लोटा जरूर रखें इससे ईश्वरीय कृपा बनी रहेगी। आइए आपको बताते हैं पूजा के स्थान या घर के मंदिर में जल से भरा लोटा रखने के फायदे और इसके महत्व के बारे में।

जल शुद्धिकरण का प्रतीक

कई संस्कृतियों में पानी को अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसके शुद्दिकरण के गुणों की वजह से ही इसे पूजा के स्थान में रखने की सलाह दी जाती है।

ऋग्वेद में जल को वरुण देव का रूप माना गया है और इसी वजह से इसमें किसी भी स्थान के शुद्धिकरण के गुण मौजूद होते हैं।

तैत्तिरीय संहिता में भी जल को पूजा स्थान की शुध्दता की एक सामग्री बताया गया है। इसी वजह से घर के मंदिर में हमेशा जल से भरा लोटा रखने की सलाह दी जाती है।

puja room me jal ka lota

देवताओं को जल से भोग लगाया जाता है

हिंदू धर्म में, पवित्रता और भक्ति के प्रतीक के रूप में देवताओं को जल अर्पित किया जाता है। पूजा घर में पानी का बर्तन रखना देवताओं के प्रति सम्मान दिखाने और उन्हें प्रसन्न रखने का एक तरीका है। यही नहीं यदि आप भगवान को भोग लगाने के बाद जल का आचमन नहीं करते हैं तो वह भोग स्वीकार्य नहीं माना जाता है।

सौभाग्य और समृद्धि आती है

पूजा के स्थान में जल से भरा लोटा रखने से घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है। ऐसा कहा जाता है कि पानी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और बुरी शक्तियों को दूर करता है। जब आप पूजा के स्थान पर जल रखती हैं तो घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है। यदि वास्तु की मानें तो इससे घर के लोगों के बीच तालमेल और संतुलन बना रहता है।

पूजा स्थान में रखे लोटे के जल से करें यह उपाय

ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि यदि आप रात भर लोटे में जल भरकर पूजा के स्थान पर रखते हैं और और सुबह इस जल का छिड़काव घर के मुख्य द्वार पर करते हैं तो घर में किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। यह आपके घर के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।

घर क शुद्धिकरण और कई धार्मिक कारणों की वजह से घर के मंदिर में हमेशा जल से भरा लोटा रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- पूजा-पाठ में पत्नी को पति के दाहिनी ओर ही क्यों बैठना चाहिए? क्या है इसका धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें- पूजा में कौन-से फल-फूल देवी देवताओं को अर्पित नहीं करना चाहिए? जानें नियम

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।