Shiv Ji blessings Sign: भगवान शिव के प्रसन्न होने पर मिलते हैं ये संकेत, न करें अनदेखा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब किसी व्यक्ति पर भगवान शिव प्रसन्न (Sign of God Shiv grace) होते हैं तो उसे जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं। यह संकेत आपको देखने में भले ही आम लग सकते हैं लेकिन यह माना जाता है कि इन संकेतों के मिलने पर व्यक्ति का बदल जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व (Mahashivratri 2025) हिंदू धर्म में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस साल यह पर्व बुधवार, 26 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है। माना जाता है कि जब भगवान शिव किसी व्यक्ति पर अपनी कृपा दृष्टि डालते हैं, तो उसके आसपास कई घटनाएं घटने लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिलते हैं ये संकेत
जब किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव के प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देते हैं या फिर शिव मंदिर दिखाई देता है, तो यह माना जाता है कि महादेव उस व्यक्ति पर प्रसन्न है। यह सपना व्यक्ति को जीवन में आने वाले अच्छे दिनों का संकेत भी देता है। वहीं सपने में शिवलिंग के दर्शन होना या फिर शिव जी को माता पार्वती के साथ देखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
मिलता है महादेव का आशीर्वाद
शिव पुराण में यह वर्णन मिलता है कि अगर किसी व्यक्ति के मन में डमरू की आवाज सुनाई देती है, तो उसपर शिव जी की कृपा बनी हुई है। यह आवाज व्यक्ति को मानसिक रूप से शांत करना का भी काम करती है। इसी के साथ यह भी माना जाता है कि जिस व्यक्ति का मन कठिन-से-कठिन परिस्थिति में भी शांत है, उसपर भोलेनाथ की कृपा बनी हुई है।
यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025 Date: 26 या 27 फरवरी, कब है महाशिवरात्रि? नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
(Picture Credit: AI Image)
दिखती हैं ये चीजें
महादेव के प्रसन्न होने पर व्यक्ति को अपने आसपास त्रिशूल, सांप या अर्धचंद्र जैसी चीजें दिखाई देने लगती हैं। इसी के साथ अगर आपको घर से निकलते समय रास्ते में नंदी महाराज यानी शांत बैल के दर्शन होते हैं, तो यह भी इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको भगवान शिव की कृपा मिलने वाली है। ऐसे में आपको नंदी महाराज को प्रणाम जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025 Upay: महाशिवरात्रि पर इन उपाय से मनचाहा मिलेगा जीवनसाथी, जल्द बजेगी शहनाई
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।