Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 3 विशेष उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    लक्ष्मी वैभव व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा घर में व्याप्त वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। अतः साधक श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 14 Dec 2023 07:24 PM (IST)
    Hero Image
    Shukrawar Upay: शुक्रवार के दिन जरूर करें ये 3 विशेष उपाय, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shukrawar Upay: शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त लक्ष्मी वैभव व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा, घर में व्याप्त वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। अतः साधक श्रद्धा भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है। आइए, उपाय जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

    शुक्रवार के उपाय

    • शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय लक्ष्मी नारायण जी को अखंडित चावल से निर्मित खीर अर्पित करें। मां लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा साधक पर बरसती है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
    • धन की देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अति प्रिय है। अतः शुक्रवार के दिन मंदिर जाकर लक्ष्मी नारायण जी को एकाक्षी नारियल जरूर अर्पित करें। इस उपाय को करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
    • शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु क्षीर सागर में कमल पुष्प पर विराजमान हैं। अतः शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त आर्थिक विषमता से परेशान हैं, तो घर पर सौहार्दपूर्ण माहौल रखें। इसके लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस समय घर के सभी सदस्य उपस्थित रहें। पूजा के समय मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना करें। शास्त्रों में निहित है कि जिस घर में शांति और सौहार्द का माहौल रहता है। उस घर में मां लक्ष्मी अवश्य ही वास करती हैं।

    यह भी पढ़ें: अय्यप्पा स्वामी को समर्पित है सबरीमाला मंदिर, जानिए इन्हें क्यों कहा जाता है हरिहरपुत्र

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।