Move to Jagran APP

Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र आज रात मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2021 शुक्र को सुख संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि शुक्र का मीन राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा। शुक्र का 16 मार्च देर रात मीन में प्रवेश होगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 07:58 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 07:39 AM (IST)
Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र आज रात मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र आज रात मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Shukra Rashi Parivartan 2021: शुक्र को सुख, संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का 16 मार्च की देर रात मीन राशि में प्रवेश होने वाला है। आज देर रात 02 बजे शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन से 10 अप्रैल तक वे मीन राशि में रहेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ना निश्चित है। इससे कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी तो कुछ लोगों के लव लाइफ में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को विवाह के भी प्रस्ताव मिल सकते हैं। जागरण अध्यात्म में आज हम जानते हैं कि शुक्र का मीन राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर क्या प्रभाव होगा।

loksabha election banner

1. मेष: चुनौतियों का सामना पूरी ताकत से करेंगे तो सफलता मिलेगी। 17 मार्च से 10 अप्रैल के बीच सतर्क रहें। खर्च में वृद्धि हो सकती है। यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।

2. वृष: शुक्र आपके लिए खुशहाली लाएगा। जॉब में प्रमोशन के साथ ही आय भी बढ़ेगी। परिवार के सदस्य खुश रहेंगे और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

3. मिथुन: शादी का प्रस्ताव मिल सकता है या फिर आपकी शादी तय हो सकती है। नौकरी में भी तरक्की का योग है। जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन कर पाएंगे।

4. कर्क: शुक्र के कारण किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। हर ओर सफलता मिलेगी। संबंध प्रगाढ़ होंगे। योत्रा का योग बन रहा है, थोड़ा सर्तक रहें।

5. सिंह: सोच विचार करके ही कहीं पर निवेश करें। आपके जीवनसाथी को आर्थिक लाभ हो सकता है। विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

6. कन्या: आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। शुक्र का राशि परिवर्तन प्रेम प्रसंग में सफलता देगा। जीवन खुशहाल होगा। जीवन का पूरा आनंद प्राप्त करेंगे।

7. तुला: इस राशि के जातकों की लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं आएंगी। अपनी वाणी और क्रोध पर संयम रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। राहत वाली बात यह है कि आय के लिए समय अच्छा रहेगा।

8. वृश्चिक: शुक्र देव की कृपा आप पर रहेगी। नौकरी में तरक्की, आय में वृद्धि और लव लाइफ में सफलता का योग बना हुआ है।

9. धनु: शुक्र के राशि परिवर्तन से वर्क प्लेस पर आपका दबदबा बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आप सुदृढ़ होंगे। जीवन में भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन परिवार में मतभेद से बचें।

10. मकर: शुक्र के प्रभाव से आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। समय अच्छा आने वाला है। मान, सम्मान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है।

11. कुंभ: अचानक धन लाभ का योग है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें। जीवन साथी के सुझावों को अनदेखा न करें।

12. मीन: वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी। आपका व्यक्तित्व पहले से और अच्छा होगा। जिम्मेदारियों को ठीक से पूरा करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.