Move to Jagran APP

Shukra Gochar Oct 2021: आज हो रहा है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए है शुभ?

Shukra Gochar Oct 2021 ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम सौंदर्य और भावनाओं का संचालक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ संयोग बना रहा है...

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 06:00 AM (IST)
Shukra Gochar Oct 2021: आज हो रहा है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए है शुभ?
Shukra Gochar Oct 2021: जानिए, शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए है शुभ?

Shukra Gochar Oct 2021: भारतीय ज्योतिषशास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य और भावनाओं का संचालक ग्रह माना जाता है। माना जाता है कि शुक्र ग्रह के प्रभाव से ही हमारे संबंधों में प्रगाढ़ता आती है जो हमारे जीवन में सुख और संपन्नता ले कर आता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस महीने के अंत में शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शुक्र ग्रह में ये राशि परिवर्तन 30 अक्टूबर को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकल कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव अन्य राशियों पर भी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ संयोग बना रहा है...

loksabha election banner

1-मेष राशि

शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आरहा है। शुक्र ग्रह मेष राशि के नवम भाव में गोचर करेंग, जो कि धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में बढ़ने वाली भागीदारी का द्योतक है। इसके साथ ही पारिवारि और वैवाहिक संबंध मधुर होने का योग है। छात्रों को उनके शिक्षकों सहयोग मिलने के कारण सफलता मिलेगी।

2- सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का ये राशि परिवर्तन प्रेम संबंधों में निकटता ला रहा है। इस काल में विवाह प्रस्तावों को में सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही ये राशि परिवर्तन समाजिक सफलता और प्रतिष्ठा प्रदान करेगा और छात्रों के लिए भी शुभ समाचार लेकर आएगा।

3- वृश्चिक राशि

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों को सुख-संपत्ति में वृद्धि लाएगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यापारिक सौदों में लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ इस राशि के जातक भौतिक सुख-सुविधाओं पर व्यय अधिक करेंगे। वाहन खरीदने का शुभ संयोग बन रहा है।

4- धनु राशि

शुक्र ग्रह अपना राशि परिवर्तन करके धनु राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। उनका ये राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों के लिए सकारात्मक है। ये आपकी रचानत्मकता में वृद्धि लाएगा, इसलिए चित्रकला, संगीत, सिनेमा आदि रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता प्रदान करेगा। इसके साथ ही कार्य स्थल पर आपको प्रशंसा और तरक्की मिलने का संभावना है।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.