विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukra Gochar 2023: होली से ठीक 3 दिन बाद शुक्र देव करेंगे गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Tue, 28 Feb 2023 11:57 AM (IST)

Shukra Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि जल्द ही ...और पढ़ें

Shukra Gochar 2023: शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Shukra Gochar 2023: शुक्र गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Shukra Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक ग्रह एक अवधि के बाद एक राशि से निकलकर दुरी राशि में प्रवेश करते हैं। बता दें कि होली 2023 के कुछ दिन बाद शुक्र देव मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 12 मार्च, रविवार को शुक्र देव मेष राशि में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। कुछ राशियों पर इस ग्रह गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव धन, वैभव, भौतिक सुख और ऐश्वर्य के स्वामी हैं। जिस जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर होते हैं, उन्हें इन क्षेत्रों में लाभ होता है। लेकिन शुक्र गोचर के कारण 3 राशियां ऐसी हैं जो इस दौरान भौतिक सुख, धनलाभ और व्यापार में लाभ होगा। आइए जानते हैं-

मीन राशि

शुक्र गोचर का सकारात्मक प्रभाव शुक्र राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। मीडिया, वकालत या मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े जातकों को इस अवधि में बहुत लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

शुक्र गोचर से कर्क राशि जातकों को बहुत लाभ मिलेगा और इस अवधि में कार्यक्षेत्र और आय के क्षेत्र में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में साथ काम कर रहे सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की संभावना अधिक है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि

शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव सिंह राशि पर सर्वाधिक पड़ेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और हाथ में लिए गए अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए भी इस समय को बहुत ही लाभदायक माना जा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव प्रतियोगी परीक्षा और काम में दिखाई देगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।