यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shukra Ka Rashi Parivartan: शुक्र ने किया वृषभ राशि में प्रवेश, इन पांच राशियों की किस्मत होगी सातवें आसमान पर
Shukra gochar 2022 शुक्र ग्रह को भौतिक सुख संपन्नता कला शोहरत भोग विलासिता सौन्दर्य काम वासना और ऐश्वर्य आदि का ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Shukra Ka Rashi Parivartan: दैत्यों के गुरु शुक्र देव 18 जून को अपने मित्र राशि मेष को छोड़कर अपनी स्वयं की राशि वृषभ में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। वृषभ राशि में बुध देव पहले से ही विराजमान है, शुक्र देव के आने से यह दोनों मिल कर लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण करेंगे। शुक्र का वृषभ राशि में आगमन से किन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से।
मेष राशि
शुक्र का यह परिवर्तन आपके धन भाव में होने जा रहा है। जहाँ पर बुधदेव पहले से विराजित हैं l आपके लिए ये स्थिति लाभदायक रहेंगी। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होगा।वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेंगा।
वृषभ राशि
शुक्र का यह परिवर्तन आपके लग्न भाव में होने जा रहा है। जहाँ पर बुधदेव पहले से विराजित हैं।आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएँगे। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी।आर्थिक उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय अवधि बेहतर साबित होंगी।सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन रहेगा।रिश्तों में मजबूती आएगी।
कर्क राशि
शुक्र का यह गोचर आपके लाभ भाव में होने जा रहा है जहाँ पर बुधदेव पहले से ही विराजित हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।नौकरी से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि एवं पद प्रमोशन इंक्रीमेंट बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमियों के लिए समय बेहतरीन है। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
वृश्चिक राशि
शुक्र का यह गोचर आपके दांपत्य स्थान में होने जा रहा है जहाँ पर बुधदेव पहले से ही विराजित हैं। यह समय अवधि आपके लिए विशेष लाभदायक रहेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए समय सफलतादायक रहेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
मकर राशि
शुक्र का यह गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है जहाँ पर बुधदेव पहले से विराजित हैं।आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ होगा। सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी मान सम्मान में वृद्धि होगी।माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा में बढ़ोतरी हो सकती है।प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों को विदेश में पढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।