कुंभ के बाद भी कल-कल बहेगी शिप्रा
यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहां सोमवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 10:14 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 10:25 AM (IST)
उज्जैन। कुंभ के बाद भी शिप्रा कल-कल बहेगी। इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने यहां सोमवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि शिप्रा में गंदे पानी को मिलने से रोका जाएगा। इसके लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। शिप्रा के दोनों किनारों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिप्रा तट पर महाआरती में शामिल होने पहुंचे थे। इससे पूर्व वे बिना बत्ती लगी गाड़ी और बिना प्रोटोकाल के सिंहस्थ क्षेत्र में घूमे। सीएम ने समन्वय परिवार के शिविर में पहुंचकर निवृत्तमान शंकराचार्य सत्यमित्रानंदजी से भी भेंट की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें