Shardiya Navratri या उसके आसपास हुआ है बच्ची का जन्म, तो उसे दें माता रानी के ये दिव्य नाम
शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से होने जा रही है। ऐसे में अगर आप शारदीय नवरात्र या उसके आसपास जन्म लेने वाली बच्चियों के लिए माता रानी के ये प्यारे और दिव्य नाम चुनते हैं तो इससे न केवल उस कन्या बल्कि पूरे परिवार पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की पावन अवधि माता रानी की पूजा-अर्चना व उनकी कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही खास मानी गई है। ऐसे में अगर इस शुभ अवधि में या इसके आसपास आपके घर में कन्या का जन्म हुआ है, तो इसे एक बहुत ही शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप माता रानी के ये प्यारे नाम अपनी बेटी को दे सकते हैं। चलिए जानते हैं माता रानी के कुछ नाम अर्थ सहित।
लड़कियों के लिए माता रानी के नाम
- आद्या - आद्या का अर्थ होता है "शुरुआत" या "सर्वश्रेष्ठ"। ऐसे में यह छोटा और यूनिक नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- आर्या - आर्या का अर्थ है महान या सम्माननीय। देवी को समर्पित यह नाम आपकी बेटी के लिए अच्छा रहेगा।
- भवप्रीता - इस नाम का अर्थ है जिसे सृष्टि या भव प्रिय है" या "जो भक्तों द्वारा पूजनीय और प्रिय हैं"। यह मां दुर्गा के 108 नामों में से एक है।
- त्रिनेत्रा - माता रानी का एक नाम त्रिनेत्रा भी है। ऐसे में यह दिव्य नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- अनंता - माता रानी को समर्पित इस नाम का अर्थ है "बिना अंत वाला", "असीमित", या "शाश्वत"। ऐसे में आपकी बेटी के लिए यह नाम बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
- मातंगी - मातंगी का अर्थ है भगवान मातंग की देवी। आप माता रानी के इस नाम को अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- श्री - जो श्री स्वरूपा हैं और शुभता व धन-संपत्ति की देवी हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी को ये प्यारा-सा नाम दे सकते हैं।
- शर्वाणी - भगवान शिव की पत्नी होने का कारण देवी का एक नाम शर्वाणी भी है।
- हरप्रिया - भगवान शिव को प्रिय होने के कारण देवी को हरप्रिया भी कहा जाता है। ऐसे में आप यह नाम अपनी बेटी को दे सकते हैं।
- स्वधा - देवी का एक नाम स्वधा भी है, जो आपकी बेटी पर बहुत ही प्यारा ललेगा।
- त्रिवर्णा - जो तीन वर्ण वाली हैं, ऐसी देवी को त्रिवर्णा के रूप में भी जाना जाता है। ऐसे में आप यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।
- कामाक्षी - देवी दुर्गा का एक नाम कामाक्षी भी है। ऐसे में आप अपनी बेटी को यह दिव्य नाम दे सकते हैं।
- प्राज्ञा - देवी के इन नाम का अर्थ है जो ज्ञानी व बुद्धिमान हैं। ऐसे में यह नाम आपकी बेटी पर खुल खिलेगा।
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
यह भी पढ़ें - Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र के पहले दिन करें इन मंत्रों का जाप, खुल जाएगी सोई किस्मत
यह भी पढ़ें - Navratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।