विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2024 Day 2: इस विधि से करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

Published: Fri, 04 Oct 2024 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2024 08:37 AM (IST)

नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ...और पढ़ें

Shardiya Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि।
Shardiya Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि।

HighLights

  1. शारदीय नवरात्र के दौरान देवी दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा का विधान है।
  2. शास्त्रों में देवी पूजा का खास महत्व है।
  3. नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पर्व बेहद शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। इस महापर्व का दूसरा दिन देवी ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। यह दिन अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा (Navratri 2024 2nd Day Maa Brahmacharini) करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।

अगर आप माता रानी की पूजा (Shardiya Navratri 2024 Day 2) में किसी भी प्रकार का विघ्न नहीं चाहते हैं, तो आपको पूजा से जुड़ी संपूर्ण बातों को पहले ही जान लेना चाहिए, जो इस प्रकार हैं।

मां ब्रह्मचारिणी भोग (Maa Brahmacharini Bhog)

  • चीनी या पंचामृत और घर पर बनी गुड़ की मिठाई का भोग लगाएं।

मां ब्रह्मचारिणी फूल

  • पीले रंग के फूल अर्पित करें।

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)

  • सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करें।
  • साफ कपड़े धारण करें और मां ब्रह्मचारिणी की मूर्ति के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
  • सफेद मोगरा के फूल चढ़ाएं, श्रृंगार की सामग्री, लाल कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
  • देवी दुर्गा के मंत्रों का जाप करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • शाम के समय भी मां की विधिवत पूजा करें और आरती से पूजा को पूर्ण करें।
  • पूजा करने के बाद अपने व्रत का पारण करें।

मां ब्रह्मचारिणी पूजन मंत्र

  • या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
  • दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।

मां ब्रह्मचारिणी पूजन समय (Navratri 2024 Day 2 Subh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक था। इस दौरान आप माता रानी की खास पूजा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2024: नवरात्र के दूसरे दिन जरूर करें मां ब्रह्माचारिणी की यह आरती, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।