Sharad Kelkar Birthday: मीन राशि में हुआ है शरद केलकर का जन्म, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली
Sharad Kelkar Birthday शरद केलकर एक भारतीय टीवी कलाकार और फिल्म अभिनेता हैं। वह मुख्यतः छोटे पर्दे पर नजर आतें हैं। आज इनका 44वां जन्मदिन है। इनका जन्म मराठी परिवार में 7 अक्टूबर 1976 को ग्वालियर मध्यप्रदेश में हुआ था।
Sharad Kelkar Birthday: शरद केलकर एक भारतीय टीवी कलाकार और फिल्म अभिनेता हैं। वह मुख्यतः छोटे पर्दे पर नजर आतें हैं। आज इनका 44वां जन्मदिन है। इनका जन्म मराठी परिवार में 7 अक्टूबर 1976 को ग्वालियर मध्यप्रदेश में हुआ था। इनके पिता का नाम विश्वासराव केलकर है। शरद केलकर का विवाह परिचित अभिनेत्री कीर्ति (गायकवाड़) केलकर से हुआ है। ज्योतिष के अनुसार, शरद का जन्म लग्न धनु एवम जन्म राशि, मीन हैं जो चतुर्थ भावस्थ हैं। आइए जानते हैं कि इनकी कुंडली क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो 7 अक्टूबर को शरद केलकर के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया कि मेष का केतु पंचम भाव में बैठा हुआ है। वहीं, 6ठें भाव में वृषभ का वक्री गुरु स्थित हैं। इनकी कुंडली में कर्क का शनि, अष्टम भावस्थ है। दशम स्थान में कन्या का सूर्य, बुध मिलकर बुधादित्य योग बन रहे हैं। शरद की कुंडली मे विष योग भी प्रभावी है जो शनि चन्द्र की युति के कारण बन हुआ है। 11वें भाव में तुला का शुक्र मंगल और राहु स्थिति है। शरद केलकर का जन्म मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय चरण में हुआ है।
शरद केलकर की संभावित कुंडली
वर्तमान में शुक्र की विंशोत्तरी महादशा 28 सितंम्बर 2008 से 28 सितंम्बर 2028 तक चल रही है। वहीं, अंतर्दशा देव गुरु वृहस्पति की 28 नवम्बर 2018 से 30 जुलाई 2021 तक चल रही है। प्रत्यन्तर दशा सूर्य की 31 अगस्त 2020 से 19 अक्टूबर 2020 चलेगी। तत्पश्चात चन्द्रमा की प्रत्यन्तर 19 अक्टूबर 2020 से 8 जनवरी 2021 तक चलेगी।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '