Move to Jagran APP

Shani Vakri 2023: 17 जून को न्याय के देवता बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि के जातक होंगे मालामाल

Shani Vakri 2023 ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता 17 जून को अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं लेकिन 17 जून से शनिदेव कुछ महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Tue, 23 May 2023 03:27 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 03:29 PM (IST)
Shani Vakri 2023: 17 जून को न्याय के देवता बदलेंगे अपनी चाल, 3 राशि के जातक होंगे मालामाल

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। अच्छे कर्म करने वाले जातक को शनिदेव रंक से राजा बना देते हैं, तो बुरे कर्म करने वाले को कठोर दंड देते हैं। इनकी कुदृष्टि पड़ते ही जातक के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। बने काम बिगड़ने लगते हैं। जातक मुसीबतों से घिर जाता है। इसके लिए धर्म गुरु हमेशा कहते हैं कि जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषियों की मानें तो न्याय के देवता 17 जून को अपनी चाल बदलने वाले हैं। वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में मार्गी चाल चल रहे हैं, लेकिन 17 जून से शनिदेव कुछ महीनों तक वक्री यानी उल्टी चाल चलेंगे। इससे 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। शनि की चाल बदलने से 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। आइए, इन 3 राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

वृषभ राशि

शनि की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों को अधिक फायदा मिलने वाला है। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी। अगर पार्टनरशिप में रहकर कोई काम करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। इससे फायदा मिलने के योग हैं। अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार में विस्तार हो सकता है। कुल मिलाकर कहें तो समय शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि

शनि की वक्री यानी उल्टी चाल से सिंह राशि के जातक को धन लाभ के योग हैं। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो समय शुभ है। शुभ तिथि पर वाहन खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो शनि देव की कृपा से आपका भाग्य चमकने वाला है।

तुला राशि

ज्योतिषियों की मानें तो शनि की चाल बदलने से तुला राशि के जातकों को भी फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। आर्थिक तंगी दूर होगी। कारोबार में उन्नति होगी। धार्मिक यात्रा पर परिवार संग जाने का प्लान बना सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.