Move to Jagran APP

Shani Vakri 2023: शनि की चाल बदलने से इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जरूर बरतें ये सावधानियां

Shani Vakri 2023 ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राशि परिवर्तन या चाल बदलने से राशिचक्र की 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 24 May 2023 04:16 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2023 04:16 PM (IST)
Shani Vakri 2023: शनि की चाल बदलने से इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जरूर बरतें ये सावधानियां
Shani Vakri 2023: शनि की चाल बदलने से इन 4 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जरूर बरतें ये सावधानियां

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Vakri 2023: सनातन धर्म में ज्योतिषशास्त्र का महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से खगोलीय घटना और व्यक्ति के भविष्य की पूरी जानकारी प्राप्त होती है। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के राशि परिवर्तन या चाल बदलने से राशिचक्र की 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में न्याय के देवता शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी चाल चल रहे हैं। हालांकि, शनि देव 17 जून से अगले 5 महीने तक उल्टी चाल चलेंगे। इसके बाद 4 नवंबर को मार्गी होंगे। शनि की वक्री होने से 4 राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। आइए, इन 4 राशियों के बारे में जानते हैं-

loksabha election banner

मिथुन राशि

शनि की वक्री होने से मिथुन राशि के जातकों पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। शुभ कार्य में बाधा आ सकती है। धन लाभ में अचानक से विराम लग जाएगा। इससे मानसिक तनाव हो सकता है। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं।

तुला राशि

शनि की उल्टी चाल से तुला राशि के जातकों का पार्टनर के साथ रिलेशन बिगड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना का खतरा अधिक है। सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। लापरवाही बरतने से नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश न करें।

मकर राशि

वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके लिए मकर राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। परिवार में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव हो सकता है। लेन-देन न करें। धन हानि के प्रबल योग हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक भी साढ़े साती से पीड़ित हैं। इस राशि के जातकों पर साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। साथ ही शनि की चाल बदलने से परेशानी बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में निवेश न करें। पार्टनर से धोखा मिल सकता है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का जरूर पालन करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.