सावधान! मेष, कुंभ और मीन राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, असर कम करने के लिए आज ही करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव न्याय के देवता हैं और व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वर्तमान ...और पढ़ें
-1793331843140_m.webp)
चमत्कारी उपाय से कम होगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता और कर्म फलदाता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, जब शनि अपनी नजर किसी व्यक्ति पर डालते हैं, तो उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है।
शनि की साढ़ेसाती की अवधि के दौरान व्यक्ति को जीवन में मानसिक तनाव, करियर में बाधा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए लोग ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उपायों को करते हैं, जिससे शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सके। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि वर्तमान में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और इसके प्रभाव को कम करने के लिए कौन-से उपाय आज से ही करने शुरू कर देने चाहिए।
इन 3 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है।
मीन राशि- मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है।
मेष राशि- मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है।
जरूर करें ये उपाय
शनि देव की पूजा करें- अगर आप शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान विधिपूर्वक शनि स्तोत्र का पाठ करें। शनिदेव को काले तिल और फूलमाला अर्पित करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है और शनि देव की कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं- इसके अलावा साढ़ेसाती के प्रभाव के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ की जड़ में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से शनि दोष शांत होता है और मानसिक तनाव की समस्या दूर होती है।
दान-पुण्य करें- शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों में काली उड़द की दाल, सरसों का तेल और काले कपड़े का दान जरूर करें। इस उपाय को सच्चे मन से करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन गलती से भी न खरीदें लोहे का सामान, ज्योतिष में बताए गए सारे नियम
यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से अब डरना मना है, ये 5 आसान उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
