Shani Gochar 2023: नए साल में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने से बन रहा शश योग, इन राशियों का चमक जाएगा भाग्य
Shani Gochar 2023 नए साल में 17 जनवरी को शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के इस गोचर से शश योग बन रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है। जानिए शश योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।
नई दिल्ली, Shani Gochar 2023: सभी ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन के कारण नया साल कई राशियों के लिए खास होने वाला है। ऐसे में शनि भी नए साल 2023 के पहले महीने यानी 17 जनवरी को अपनी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के इस गोचर से शश योग बन रहा है। यह योग कई राशियों के लिए फायदेमंद, तो कई राशियों की मुसीबतें बढ़ा सकता है। जानिए ज्योतिष गणना के अनुसार शश योग का फायदा किन राशियों को मिलेगा।
क्या होता है शश योग?
शश योग पंच महायोगों में से एक माना जाता है। यह योग शनि ग्रह के कारण लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली के शनि लग्न या चंद्रमा से पहले, चौथे, सातवें और दसवें घर के केंद्र में तुला, मकर या फिर कुंभ राशि मौजूद होते हैं तो शश योग बनता है।
मेष राशि
मेष राशि में इस समय राहु विराजमान है। ऐसे में शनि इस राशि में एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शश योग के कारण इस राशि के जातकों को ढेरों लाभ मिलेगा। नए साल में हमेशा भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि में शनि का गोचर दसवें भाव में हो रहा है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है और शनि के साथ मित्रता का भाव है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
कन्या राशि
इस राशि में शनि छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में शश योग का असर इस राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा पड़ने वाला है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। परिवार के बीच चली आ रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल होगी।
मकर राशि
इस राशि में शनि की गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए भी शश योग लाभकारी सिद्ध होगा। क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शनि है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में भी अपार सफलता मिल सकती है। लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे है, तो काफी हद तक सही हो जाएगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी शनि है और वह लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि के कारण बनने वाला शश योग कुंभ राशि के जातकों के लिए भी अच्छा साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से जिस कानूनी मामले से फंसे हुए है अब उसमें सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही पार्टनरशिप में किए गए काम में कई गुना अधिक मुनाफा होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।