Move to Jagran APP

Shani Gochar 2023: कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शनि देव, इस राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ

Shani Gochar 2023 ज्योतिष शास्त्र में शनि गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों को सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि नववर्ष में शनि गोचर से बनेगा शश महापुरुष राजयोग।

By Shantanoo MishraEdited By: Sat, 24 Dec 2022 06:59 PM (IST)
Shani Gochar 2023: कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं शनि देव, इस राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2023: शनि ग्रह गोचर से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Shani Gochar 2023, : ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। शनि ग्रह गोचर की खास बात यह है की शनिदेव 30 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए गणित किया जाए तो 17 जनवरी 2023 (Shani Gochar 2023 Date) को 30 साल बाद शनि देव कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार यह राशि परिवर्तन बहुत ही खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि ग्रह गोचर से कई प्रकार के महत्वपूर्ण योग का निर्माण हो रहा है। जिसमें शश महापुरुष राजयोग (Shasha Mahapurush Raja Yoga) का नाम भी शामिल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस जातक की कुंडली के शुभ स्थान पर यह राजयोग बनता है, उसे जीवन में सुख-समृद्धि व कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है। आने वाले वर्ष में शनि ग्रह गोचर से तीन ऐसी राशियां है जिन्हें इस अवधि में धन लाभ होगा और उनके लिए उन्नति के कई मार्ग खुलेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर शनि राशि परिवर्तन से सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्हें निवेश व आर्थिक मामले में लाभ मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस अवधि में सट्टा, लॉटरी और स्टॉक मार्केट इत्यादि में आर्थिक निवेश करना जातक के लिए लाभदायक हो सकता है।

मेष राशि

शनि ग्रह गोचर से मेष राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। इस अवधि में उन्हें धन के क्षेत्र में वृद्धि प्राप्त होगी। साथ ही पुश्तैनी सम्पत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। छात्रों के लिए विदेश में पढ़ने के योग बन रहे हैं और जो लोग अपने व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय उत्तम माना जा रहा है।

कुंभ राशि

शश महापुरुष राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि के जातकों को भी बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान उन्हें पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। इसके साथ उन्हें अपने जीवन साथी का भी भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वह अपने कौशल से उन्नति प्राप्त करेंगे और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।