Move to Jagran APP

Shani Dev: महिलाओं का अपमान करने से नाराज होते हैं शनि देव, बचना चाहते हैं प्रकोप से तो न करें ये काम

शनि देव को न्याय का देवता माना गया है। वह सूर्यदेव के सबसे बड़े पुत्र हैं। उन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से शनिदेव आपसे रुष्ट होकर आपको दंड दे सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiPublished: Sat, 03 Jun 2023 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 05:30 PM (IST)
Shani Dev: महिलाओं का अपमान करने से नाराज होते हैं शनि देव, बचना चाहते हैं प्रकोप से तो न करें ये काम
Shani Dev किन कामों को करने से नाराज होते हैं शनिदेव।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Shani Dev: शनि देव न्याय के देवता हैं। शनि देव लोगों को उनके कर्मों के लिए पुरस्कृत या दंडित करते हैं। अगर उनके स्वभाव की बात करें तो वह जल्दी क्रोधित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ बातें बताई गई हैं जिन्हें करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। वहीं अगर शनि देव आपसे प्रसन्न रहते हैं तो आपके कार्यों में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

loksabha election banner

किन कामों से शनिदेव होते हैं नाराज

किसी नारी, बुजुर्गों और विधवाओं का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। महिलाओं के साथ किसी प्रकार की मानसिक, भावनात्मक या शारीरिक हिंसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। जो लोग व्यभिचारी हैं, या ​महिलाओं के प्रति गलत सोच रखते हैं। ऐसे लोगों को शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ता है।

इस आदत से क्रोधित होते हैं शनि देव

जब कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी के पैसे नहीं लौटाता तो उस व्यक्ति को शनि देवता का प्रकोप झेलना पड़ता है। इसलिए अगर आपने किसी से उधार लिया है तो उसे जल्दी लौटा दें। साथ ही जानवरों विशेषकर कुत्तों को मारने और सताने वालों से भी शनि देव अप्रसन्न रहते हैं।

शनि देव के नाराज होने पर मिलते हैं कौन-से संकेत

जब आपके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं, और आप बात-बात पर झूठ बोलने लगते हैं। तो समझ जाना चाहिए कि शनि देव आपके किसी काम से रुष्ठ हैं। शनि को नाराज करने पर आपकी सेहत खराब रहने लगती है। कोर्ट केस के मामलों या वाद विवाद में उलझ सकते हैं। मन में हमेशा बेचैनी और घबराहट बनी रहती है। इसके साथ ही अचानक धन हानि होने लगती है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.