विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shani Amavasya 2022: साल की अंतिम शनिश्चरी अमावस्या आज, इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव

By Shivani SinghEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2022 02:54 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 27 Aug 2022 06:11 AM (GMT+05:30)

Shani Amavasya 2022 Horoscope भाद्रपद मास की अमावस्या साल 2022 की आखिरी शनि अमावस्या है। इस दिन इन 5 राशियों ...और पढ़ें

Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या के दिन इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव
Shani Amavasya 2022: शनि अमावस्या के दिन इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव

नई दिल्ली, Shani Amavasya 2022: साल 2022 का अंतिम शनिश्चरी अमावस्या आज पड़ रही है। आज के दिन  स्नान, दान-पुण्य करने का काफी अधिक महत्व है। इसके साथ ही पितरों का श्राद्ध और तर्पण भी कर सकते हैं। भाद्रपद में पड़ने वाली इस अमावस्या में पद्म और शिव जैसे योग भी बन रहे हैं।

भाद्रपद में पड़ने वाली अमावस्या को पिठोरी अमावस्या के नाम भी जानते हैं। साल की आखिरी शनि अमावस्या पर काफी खास योग बन रहे हैं। इन योगों का असर 5 राशियों के जीवन पर सबसे अधिक पड़ेगा। अमावस्या के दिन शुभ फलों की प्राप्त करने लिए स्नान दान करना फलदायी होगा। आइए जानते हैं कि शनिदेव की कृपा किन राशियों पर रहेगी अधिक।

इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि का प्रभाव शुभ होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सही होने के साथ-साथ शारीरिक स्थिति  भी मजबूत होगी। नौकरी-बिजनेस में लाभ मिलेगा। तरक्की के पूर्ण आसार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

इस राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए शनि अमावस्या का दिन मिलाजुला जाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। इसके साथ ही बिजनेस में अधिक मुनाफा होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

इस राशि के जातकों के लिए भी शनिदेव फलदायी साबित होंगे। इस राशि के जातकों को मेहनत के हिसाब से फल मिलेगा। आय में किसी न किसी तरीके से वृद्धि होगी। करियर में नई चीजें चुनने का मौका मिलेगा। शुरू किए गए नए काम में भी सफलता हासिल होगी।  

तुला राशि

इस राशि में शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन जल्द ही खत्म होने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों के शुभ दिन जल्द शुरू होने वाले है। ऐसे में जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को नए अवसर मिलेंगे।

 मीन राशि

मीन राशि के जातकों के ऊपर भी शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। भाग्य का पूरा साथ होने के कारण बिगड़े काम भी बनने लगेंगे। जीवन में आने वाली हर समस्या से छुटकारा मिलेगा। नौकरी बदलना लाभकारी साबित होगा।

Pic Credit- Instagram/askganeshaa

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'