विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dream Astrology: सपने में खुद की मृत्यु देखने का मतलब होता है बेहद खास, जानें-इससे जुड़ी रोचक बातें

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Wed, 05 Apr 2023 03:56 PM (IST)

Dream Astrology सपने आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। इसमें कई सपने अच्छे होते हैं तो कई सपने बुरे होते ...और पढ़ें

Dream Astrology: सपने में खुद की मृत्यु देखने का मतलब होता है बेहद खास, जानें-इससे जुड़ी रोचक बातें
Dream Astrology: सपने में खुद की मृत्यु देखने का मतलब होता है बेहद खास, जानें-इससे जुड़ी रोचक बातें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपने का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये आगामी भविष्य के संकेत होते हैं। इसमें कई सपने अच्छे होते हैं, तो कई सपने बुरे होते हैं। वहीं, कई सपने बेहद डरावने होते हैं। इन सपनों को देख व्यक्ति घबरा जाता है। खासकर, सपने में खुद की मृत्यु देखना तो और भी डरावना होता है। लोग सपने में खुद की मृत्यु देख डर जाते हैं। अगर आप भी सपने में खुद की मृत्यु या किसी अनजान व्यक्ति की मृत्यु देखते हैं, तो इन सपनों का मतलब बहुत खास होता है। आइए, इन सपनों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

-अगर आप सपने में किसी मृत व्यक्ति को देखते हैं, तो ये संकेत है कि उस व्यक्ति से आपका बेहद खास लगाव है। वहीं, बार-बार मृत व्यक्ति का सपना देखना शुभ नहीं होता है। ये संकेत है कि आने वाले समय में कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है।

-अगर आप सपने में खुद की मृत्यु देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब यह है कि आपकी उम्र लंबी होने वाली है। आसान शब्दों में कहें तो जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर होने वाली हैं। अगर आप विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।

-स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में बीमार व्यक्ति को देखना या बीमार व्यक्ति की मृत्यु के सपने देखना नुकसानदेह नहीं होता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होने वाला है।

-सपने में स्वर्गवासी पिता का देखना सकारात्मक संकेत होता है। सपने में स्वर्गवासी पिता से बात करना या पिता को देखना शुभ होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इस सपने का यह भी अर्थ होता है कि जल्द घर में कोई उत्सव का आयोजन होने वाला है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '