विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

Published: Sun, 21 Jul 2024 12:47 PM (IST)

सावन के दौरान शिव मंदिरों में अधिक संख्या में भक्त शिव जी के दर्शन के लिए पहुँचते हैं। धार्मिक मान्यता ...और पढ़ें

Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर करें शिवलिंग की विशेष पूजा
Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर करें शिवलिंग की विशेष पूजा

HighLights

  1. सावन का महीना बेहद शुभ माना जाता है।
  2. यह महीना भगवान शिव को प्रिय है।
  3. महादेव को भोग जरूर लगाना चाहिए।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024 Puja: पंचांग के अनुसार, सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई यानी सोमवार से हो रही है। धार्मिक मत है कि इस महीने में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: घर के मंदिर में इस विधि से करें शिवलिंग की स्थापना, दूर होगा जीवन का हर दुख

राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें

  • मेष राशि के जातक सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं। लाल फूल अर्पित कर घी का दीपक जलाएं।

  • वृषभ राशि के लोग दूध मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही भगवान शिव को सफेद फूल और चंदन का लेप लगा सकते हैं।

  • सिंह राशि के लोग सावन सोमवार पर घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिवलिंग पर गेंदे के फूल और अगरबत्ती भी अर्पित करें।
  • मिथुन राशि के जातकों को सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर दही मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए।
  • कर्क राशि के लोग सावन सोमवार पर चंदन और इत्र अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव को दूध और चावल भी अर्पित कर सकते हैं।
  • कन्या राशि के जातक सावन सोमवार पर काले तिल और जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के लोग सावन सोमवार पर जल में सफेद चंदन मिलाकर शिव जी को अर्पित करें। साथ ही सुगंधित फूल भी चढ़ाएं।
  • वृश्चिक राशि के जातक सावन सोमवार के दिन जल और बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र जप करें।
  • धनु राशि के लोग सावन सोमवार पर शिव जी को अबीर या गुलाल अर्पित करें। इसके साथ ही शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें।
  • मकर राशि वालों को शिव जी को भांग और धतूरा चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आप "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • कुंभ राशि के जातकों को भगवान शिव को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही आप "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के लोग गन्ने के रस और केसर से शिवलिंग का अभिषेक करें और"ओम नमः शिवाय" मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सिर्फ धार्मिक ही नहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से भी खास है सावन का महीना, जानिए कैसे


अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।