Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Purnima 2024: सावन पूर्णिमा पर गलती से भी न करें ये काम, शिव जी हो सकते हैं नाराज

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 11:18 AM (IST)

    सावन पूर्णिमा का दिन बेहद पुण्यदायी माना जाता है क्योंकि इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। इस साल सावन मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2024) 19 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से जीवन में खुशहाली सदैव के लिए बनी रहती है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Sawan Purnima 2024: सावन पूर्णिमा पर इन बातों का रखें ध्यान -

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह हर महीने में एक बार मनाई जाती है। श्रावण पूर्णिमा एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान शिव का महीना माना जाता है, जिस वजह से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा (Sawan Purnima 2024) 19 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी, तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ प्रमुख बातों को जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्नान-दान का समय

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन स्नान का शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 04 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट के बीच होगा। वहीं, सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 10 मिनट के बीच भी स्नान और दान किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के दिन करना न भूलें ये काम, धन-धान्य में नहीं होगी कमी

    सावन पूर्णिमा में क्या करें?

    • भाव और समर्पण के साथ पूर्णिमा व्रत का पालन करें।
    • श्री हरि और शिव जी की पूजा करें।
    • घर पर खीर अवश्य बनाएं।
    • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • गंगा नदी में पवित्र डुबकी अवश्य लगाएं।
    • पूर्णिमा के दिन सात्विक चीजों का ही सेवन करें।
    • इस शुभ दिन पर असहाय लोगों की मदद करें।

    सावन पूर्णिमा में क्या न करें?

    • इस शुभ दिन पर भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे - अंडा, प्याज, लहसुन और मांस आदि का सेवन न करें।
    • इस दिन शराब का सेवन करने से बचें।
    • इस दिन अपने बाल और नाखून न काटें।
    • पूर्णिमा के दिन अपने प्रिय व जीवनसाथी के साथ विवाद करने से बचें।
    • इस दिन जुए में शामिल होना अशुभ माना जाता है।
    • इस दिन मां का अपमान गलती से भी न करें।

    यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: सिर्फ एक नहीं, कई कारणों से बांधी जाती है राखी, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथाएं

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।