Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan month 2024: सावन माह में इन कार्यों को न करें अनदेखा, बन सकता है दरिद्रता का घर

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 12:18 PM (IST)

    सावन हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है। यह साल का सबसे महत्वपूर्ण समय और सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान भक्त देवों के देव महादेव संग जगत जननी मां पार्वती की आराधना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान शिव पूजन से सभी कष्ट दूर होते हैं। बता दें इस साल सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगी।

    Hero Image
    Sawan month 2024: इन कार्यों को न करें अनदेखा -

    धर्म डेस्क,नई दिल्ली। सावन का महीना धार्मिक अनुष्ठानों और शिव पूजा के लिए एक महत्वपूर्ण समय है। यह आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ भक्ति का महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन (Sawan month 2024) भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ महीना माना गया है। इस दौरान शिव जी पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने सभी भक्तों की इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। वहीं, कुछ लोग इस दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार का व्रत रखते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस माह के नियमों का पालन करना भूल जाते हैं, जिसे गलती से भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। हालांकि अगर आप व्रत न भी कर रहे हों, तो भी आपको इस माह के नियम का पालन जरू करना चाहिए, जो इस प्रकार है -

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के इन नियमों का जरूर करें पालन, घर में खुशियों का होगा आगमन

    क्या करें?

    • सुबह जल्दी उठें
    • मंदिर को प्रतिदिन साफ ​​करें।
    • शिव मंदिर में जाएं और जल, दूध, चीनी, घी, दही और शहद (पंचामृत) से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सावन में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
    • ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें।
    • संतुलित और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें।
    • ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें।
    • धार्मिक कार्यों पर जोर दें।
    • गरीबों को भोजन कराएं।

    क्या न करें?

    • तामसिक भोजन मांस, अंडे, लहसुन और प्याज खाने से बचें।
    • इस माह में शराब का सेवन गलती से भी न करें।
    • सावन में दूध पीने से बचें।
    • पैकेज्ड चीजों का सेवन से बचें।
    • किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।
    • किसी के बारे में गलत बातें न बोलें।
    • तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • शिव पूजा में हल्दी शामिल न करें।
    •  शिव जी को केतकी का फूल चढ़ाने से बचें।

    यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्र की अष्टमी तिथि पर बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, पूजा करने से दूर होंगे सभी कष्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।