Pitru Dosh Upay: पितृ दोष का कर रहे हैं सामना, तो Sawan में इन जगहों पर जलाएं, समस्या होगी दूर
सनातन धर्म में सावन (Sawan 2025)के महीने का खास महत्व है। इस माह में देवों देव के महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विशेष जगहों पर दीपक जलाया जाता है। इससे पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितरों (Pitru Dosh ke Upay) की कृपा प्राप्त होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन (Sawan 2025) पांचवां महीना होता है। इस खास माह में देवों देव के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही सोमवार व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव की पूजा करने से साधक को जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और महादेव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं।
इस माह में कुछ जगहों पर दीपक (sawan 2025 deepak upay) जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन में दीपक से जुड़े उपाय करने से पितृ दोष दूर होता है और व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किन जगहों पर दीपक जलाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
(Pic Credit- Freepik)
नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा
अगर आप घर में नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे हैं, तो सावन के महीने में रोजाना शाम को घर के मेन गेट पर तिल के तेल का दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri 2025: कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
पितरों की बरसेगी कृपा
पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इस दौरान पेड़ की परिक्रमा लगाएं। पितरों की शांति प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
इस दिशा में जलाएं चौमुखी दीपक
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा में पितरों की दिशा मानी जाती है। ऐसे में सावन के महीने में इस दिशा में रोजाना चौमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।
अन्न और धन से भरे रहेंगे भंडार
अगर आप जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो सावन में रोजाना पितरों की तस्वीर के पास दीपक जलाएं। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से सदैव धन और अन्न से भंडार भरे रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Sawan 2025: सावन में चारों सोमवार को घर के इन प्रमुख स्थानों पर जलाएं दीपक, सुखों से भर जाएगा जीवन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।