विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sawan 2023: सावन में हो रहा है अद्भुत संयोग का निर्माण, जानिए किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Thu, 06 Jul 2023 10:38 AM (IST)

Sawan 2023 4 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा ...और पढ़ें

Sawan 2023 सावन मास में इन राशियों को मिलेगा लाभ।
Sawan 2023 सावन मास में इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Sawan 2023: पवित्र सावन का महीना शुरु हो चुका है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में खुशियां आती है। बता दें कि इस वर्ष सावन में अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव करीब 30 सालों के बाद मूलत्रिकोण राशि कुंभ में उपस्थित हैं। जिस वजह से सावन के महीने में कुछ राशियों को आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को मिलेगा सावन के महीने में भाग्य का साथ?

मेष राशि

सावन का महीना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। साथ ही रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ व्यवसाय और व्यापार में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन का महीना फलदाई साबित होगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन में शांति आएगी। साथ ही इस दौरान नया काम शुरू कर सकते हैं। अविवाहित लोगों को भी अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सावन माह में संतान सुख और संतान की उन्नति की कामना भी पूर्ण हो सकती है।

सिंह राशि

सावन का महीना सिंह राशि के जातकों के लिए फलदाई होगा। इस दौरान सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वहीं आय के नए स्त्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है। इस दौरान मनोकामना पूर्ति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में जातकों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए सावन का महीना लाभदायक साबित होगा। इस दौरान आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है। इस दौरान पदोन्नति या आय में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं, जिससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।