विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लंबी या छोटी? आपकी गर्दन की बनावट में छिपा है आपके करियर और सफलता का गहरा राज

Published: Tue, 25 Aug 2026 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2026 08:25 AM (IST)

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, गर्दन की बनावट और उस पर तिल व्यक्ति के स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। छोटी गर्दन वाले ईमानदार और समर्पित होते हैं।

गर्दन से पहचानें व्यक्ति का स्वभाव (Picture Credit- AI Generated)

गर्दन से पहचानें व्यक्ति का स्वभाव (Picture Credit- AI Generated) 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सामुद्रिक शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट से उसके स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की गर्दन की बनावट से भी कई खास संकेत मिलते हैं।

किसी भी व्यक्ति की गर्दन की लंबाई और उसकी गोलाई से उसके भाग्य और चरित्र के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि लंबी और छोटी गर्दन वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

छोटी गर्दन- सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की छोटी गर्दन छोटी होती है, तो उन लोगों का स्वभाव ईमानदार होता है। जब इन लोगों को किसी काम की कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे उसे ईमानदारी से पूरा करते हैं। इन लोगों की किस्मत पूरा साथ देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये अपने रिश्तों, दोस्तों और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। इसके अलावा ये लोग धन खर्च करने के मामले में थोड़े कंजूस हो सकते हैं। ये जीवन की हर परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं और किसी भी काम से पीछे नहीं हटते।

लंबी गर्दन- ये लोग स्वभाव से बहुत कलात्मक होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की गर्दन लंबी होती है, वे लोग खुले विचारों वाले होते हैं। ये जीवन में अपने फैसले खुद लेते हैं। इन लोगों के सपने बड़े होते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीवन में अधिक मेहनत करते हैं, जिससे इन लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ये लोग बहुत मिलनसार होते हैं और अपनी बातों से सामने वाले को आकर्षित कर लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुत शक्तिशाली और आत्मविश्वासी होते हैं। ये किसी भी काम को शांति और धैर्य से करना अधिक पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- आपके कान का आकार खोल सकता है पर्सनैलिटी का राज! बड़े, छोटे और लंबे कान वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

गर्दन पर तिल- जिन लोगों की गर्दन के पीछे तिल होता है, वे लोग मेहनती और संघर्षशील होते हैं। इन्हें जीवन में अधिक मेहनत करनी पड़ती है और उम्र बढ़ने के साथ सफलता मिलती है। गर्दन पर दाईं ओर तिल होने से मान-सम्मान और तरक्की मिलती है। वहीं, जिन लोगों की गर्दन पर बाईं तरफ तिल होता है, वे अपने दिल की सुनते हैं और रिश्ते में सच्चे होते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की गर्दन पर आगे की तरफ तिल होता है, तो उन लोगों की आवाज मधुर और आकर्षक होती है। ये सुख-सुविधाओं से भरा जीवन व्यतीत करते हैं।

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं के माथे की बनावट खोलती है भाग्य और धन के राज

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: क्‍या आपके हाथ के नाखून भी हैं चपटे हुए, तो जान लें अपने भविष्‍य के बारे में ये 5 खास बातें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।