Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sagittarius Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए, कैसा रहने वाला है धनु राशि के लिए नया साल

    Sagittarius Yearly Horoscope 2023 ज्योतिष में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वार्षिक राशिफल में पंडित हर्षित शर्मा मोहन ने कई बातें बताई हैं जिन्हें जानने से व्यक्ति को आने वाला साल कैसा रहने वाला है इसका अच्छा ज्ञान होगा।

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 31 Dec 2022 10:08 AM (IST)
    Hero Image
    Sagittarius Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा, धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला साल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Sagittarius Yearly Horoscope 2023, धनु वार्षिक राशिफल (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे): ज्योतिष शास्त्र में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। नववर्ष 2023 प्रारम्भ होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। कई लोगों के मन में नए साल के सन्दर्भ में कुछ सवाल उठ रहे हैं कि उनके लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है। ऐसे में आप इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" से वार्षिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं कि आपके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा। वार्षिक राशिफल 2023 के इस भाग में जानिए कैसा रहेगा धनु राशि के लिए  2023। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनु वार्षिक राशिफल 2023 (Sagittarius Yearly Horoscope 2023 in Hindi)

    धनु राशि वालों का यह वर्ष आनंदमय रहने वाला है, धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। इस वर्ष आप परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी। जातक जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। माह फरवरी में सूर्य और शनि गृह के साथ में बैठने के कारण नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मार्च माह में शनि देव के तृतीय भाव में विराजमान होने से जातक में बुद्धि और पराक्रम का सकारात्मक संगम रहेगा। अप्रैल माह में कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी। मई माह में दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है। शुक्र देवता के सप्तम भाव में बैठने के कारण पति-पत्नी में आदर, प्यार, रोमांस का वातावरण निर्मित होगा।

    दी जाती है यह सलाह (Sagittarius Yearly Horoscope 2023 Upay)

    जून माह में जातक बाहरी संबंध बनाने में रुझान ले सकता है, अष्टम भाव में बैठे मंगल और शुक्र गृह की युति के कारण बाहरी आकर्षण होगा। जिसके कारण जातक परेशानी में फस सकता है, जेल और कोर्ट का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी बरतें। इस वर्ष माता से लाभ की संभावना है। माह सितंबर से नवम्बर के मध्य सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है। धनु राशि वालों को खाना खाने के पूर्व, भोजन अपने इष्ट देवता, पूर्वजों को अर्पण करना चाहिए और भोजन में से पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। गुरुवार के दिन छोटे बच्चों में शिक्षा सामग्री दान करनी चाहिए। रत्न सुझाव धनु राशि वालों को सुनहला रत्न या टाइगर आई रत्न धारण करना चाहिए।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।