विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों चूल्हे पर न चढ़ाएं तवा, वरना घर में नहीं होगा लक्ष्मी जी का वास

Published: Tue, 02 Jan 2024 01:20 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jan 2024 01:37 PM (IST)

Roti Bnane Ke Niyam नए साल की शुरुआत हो चुकी है। सनातन धर्म में माता अन्नपूर्णा को अन्न की देवी के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसे दिन हैं जब चूल्हे पर तवा चढ़ाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इन दिनों पर रोटी भी नहीं बनाई जाती वरना देवी अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं।

Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों पर न बनाएं रोटी।
Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों पर न बनाएं रोटी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Roti Ke Niyam: रोटी, उत्तर भारत के कई राज्यों के भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है। कई घरों में सुबह-शाम मुख्य रूप से रोटी बनाई जाती है। हिंदू धर्म कुछ ऐसे दिनों का वर्णन मिलता है जिस दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल यानी 2024 में किस-किस दिन रोटी नहीं बनाई जाएगी।

मकर संक्रांति

वर्ष 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना शुभ होता है। इस दिन चावल से बने भोजन को ही ग्रहण करना शुभ माना जाता है। इस दिन रोटी बनाने की मनाही होती है।

शीतलाष्टमी

साल 2024 में 02 अप्रैल, मंगलवार के दिन शीतला अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन माता शीतला माता को बासी खाना यानी ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है। ऐसे में इस दिन भी घर में चूल्हा जलाना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन साधकों द्वारा माता शीतला माता को भोग लगाए गए प्रसाद को ही ग्रहण किया जाता है। यही कारण है, कि शीतला अष्टमी के दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती है।

नाग पंचमी

नए साल यानी 2024 में 09 अगस्त, शुक्रवार के दिन नाग पंचमी मनाई जाएगी। नाग पंचमी के विशेष अवसर पर दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन भी चूल्हे पर तवा चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि तवे को नाग का प्रतिरूप माना जाता है। भोग के लिए नाग पंचमी पर पूरी और हलवा बनाना चाहिए।

शरद पूर्णिमा

वर्ष 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी से जुड़े त्योहारों पर रोटी नहीं बनानी चाहिए।

दीपावली

साल 2024 में 01 नवंबर, शुक्रवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी। इन दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन खास पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन रोटी बनाने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।