कालभैरव मंदिर में रात 12 बजे जन्म आरती
भैरव मंदिरों में गुस्र्वार को भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कहीं अन्नकूट तो कहीं शराब का भोग लगाया गया। रामघाट पर आनंद भैरव की सवारी भी निकाली गई। प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का दर्शनार्थ तांता लगा रहा।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2015 04:43 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2015 04:46 PM (IST)
उज्जैन। भैरव मंदिरों में गुस्र्वार को भैरव अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। कहीं अन्नकूट तो कहीं शराब का भोग लगाया गया। रामघाट पर आनंद भैरव की सवारी भी निकाली गई। प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का दर्शनार्थ तांता लगा रहा।
मंदिर को दीप मालिकाओं से सजाया गया। रात 12 बजे जन्म आरती हुई। सिंहपुरी स्थित आताल-पाताल भैरव मंदिर और विक्रांत भैरव मंदिर में अन्नकूट का भोग लगाया गया। भागसीपुरा स्थित छप्पन भैरव मंदिर में शराब का भोग भी लगाया गया। शुक्रवार शाम 4 बजे महाकाल के सेनापति नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें