Move to Jagran APP

30 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 30 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 06:27 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 06:27 AM (IST)
30 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सुखद समाचार मिलेगा
30 मई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का बिजनेस प्लान सफल होगा, सुखद समाचार मिलेगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

राशिफल

मेष: विष योग होने के कारण आज वाणी पर संयम रखना चाहिए। पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में विशेष रूप से सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी और परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो, खासतौर से रुपए के लेन-देन में। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कर्क: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। महिला रिश्तेदार या कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मातृ पक्ष से कष्ट मिल सकता है। शिक्षा या संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में उदासीन कतई न रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई, बहन से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें।

धनु: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ की परेशानी और तनाव मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर संयम न रखने से कष्ट मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.